spot_img

Darbhanga के Kamtaul में 3 लोगों पर लगा CCA, 257 लोगों पर निरोधात्मक एक्शन, साथ में 17 दिव्यांग बच्चों का प्रमाणीकरण

spot_img
- Advertisement -
कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। कमतौल से इस वक्त की तीन खबरें हैं। पहला, तीन लोगों पर CCA लगाया गया है। वहीं, चुनाव को देखते हुए 257 लोगों पर निरोधात्मक एक्शन के बीच 17 दिव्यांग बच्चों का प्रमाणीकरण वितरण के लिए दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया गया है।

जानकारी के अनुसार, तीन के विरूद्ध सीसीए की कार्रवाई के लिए नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा कार्यालय की ओर से निर्गत नोटिस को कमतौल थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने तामिला कराया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!
नोटिस क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी निवासी मुकेश ठाकुर के पुत्र सुधाकर भारद्वाज,रतनपुर गांव निवासी संजय ठाकुर के पुत्र रजनीश ठाकुर एवम कमतौल निवासी जीतू पासवान के पुत्र कैलाश पासवान के नाम निर्गत  है।
चुनाव को लेकर 257 चिन्हित लोगों पर निरोधनात्मक कार्रवाई
आसन्न कमतौल अहियारी नगर पंचायत चुनाव 2023 के दरम्यान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमतौल थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने क्षेत्र के चिन्हित 257 लोगों के विरूद्ध भादवि की धारा 107 की कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!
 दिव्यांगता शिविर का आयोजन 
जिला प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग एवम् समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से सोमवार को कमतौल स्थित मध्य विद्यालय (बालक) में दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

इस शिविर में 0 से 18 वर्ष के कुल 27 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। जांचोपरांत 17 दिव्यांग बच्चों को दिव्यांग्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

- Advertisement -

इस शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आलमगीर शम्स, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ.कीर्ति रंजन,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रार्थना प्रिया, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. वसीम, एपीएचसी कमतौल प्रभारी डॉ.

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!
चंदेश्वर साफी, रानी कुमारी एएनएम, बेचन राम पुरुष कक्ष सेवक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाले के लिपिक अमरनाथ मंडल, गार्ड दीना नाथ शामिल थे।

इस शिविर के आयोजन से दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के बीच सुकून देखा गया। इससे पूर्व इन्हे काफी दिक्कतों का सामना कर जाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ता था जो कि खर्चीला एवम्  कष्टदायक था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...