back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

दरभंगा की पुलिस चोरों की खोद डालेगी अब कब्र, खंगाल रही हर चौक-चौराहों की CCTV

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों ने अपनी कब्र खोद ली है। अब ऐसा लग रहा है कि जिले में हो रही चोरी के मामले में उदभेदन शीघ्र हो जाएगा।

- Advertisement -

विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने इस चोरी के मामले में शहर के विभिन्न चौक चौराहों एवं कई रास्तों के सीसीटीवी फुटेज को देख रहें हैं। और, उस पर काम करना शुरू कर दिया है।

- Advertisement -

दिवाली से पहले रविवार की रात यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के नाका नंबर 2 के समीप शिक्षक के घर में चोरों ने अपना कमाल दिखाते हुये चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गृहस्वामी अजय कुमार ने बताया कि चोरों ने खिड़की का शीशा और ग्रील खोलकर लगभग पांच लाख रुपए के गहने एवं डेढ़ लाख रुपये नकद की चोरी कर ली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: लोहे का गेट बना काल, रिटायर्ड शिक्षक पर गिरा, दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

उन्होंने कहा कि वे करीब तीस साल से इसी मकान में रह रहे हैं। दीपावली से एक दिन पूर्व रात्रि के करीब एक बजे भोजन करने के बाद सोने चले गए।सोमवार की सुबह उठने के बाद रूम का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो रूम अंदर से बंद था। पिछे से जाकर खिड़की से झांक कर देखा तो खिड़की में लगा हुआ शीशा और ग्रील टूटा हुआ था।

खिड़की से ही वें रूम में गए तो सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ था। अलमीरा टूटा हुआ था और उसमे रखे करीब पांच लाख मूल्य का गहना, लगभग डेढ़ लाख रुपया नगद के साथ साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब था।घटना को लेकर विश्वविद्यालय थाना में आवेदन दिया गया है।

विश्वविद्यालय थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, लहेरियासराय और बहादुरपुर थाना क्षेत्र में जितनी भी चोरी की घटना घटी है सारी घटनाएं इसी तरह से हुई है। थानाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि चोरो को पकड़ने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार-मॉरीशस के रिश्तों में नया अध्याय, जानिए कैसे Bihar Mauritius relations से बदलेगी पर्यटन की तस्वीर

Bihar Mauritius relations: बिहार-मॉरीशस के रिश्तों में नया अध्याय, जानिए कैसे Bihar Mauritius relations...

Android Malware: नोट्स ऐप्स को निशाना बना रहा ‘पर्सियस’ मैलवेयर, ऐसे बचें

Android Malware: नया खतरा गूगल कीप, सैमसंग नोट्स और शाओमी नोट्स यूजर्स पर मंडरा...

Bihar Weather: कुशेश्वरस्थान में आसमानी आफत ने मचाई तबाही, आंधी-बारिश से सैकड़ों एकड़ गेहूं-मकई की फसल बर्बाद

Bihar Weather: कुशेश्वरस्थान। आसमान से बरसी आफत ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर...

Gangaur Puja: सुहाग की अमरता और मनचाहे वर का वरदान, भागलपुर में 17 दिनों तक चला गणगौर का महापर्व, धूमधाम से हुआ समापन

Gangaur Puja: सोलह श्रृंगार, माथे पर बिंदिया और हाथों में पूजा की थाल लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें