spot_img

…और जब तपोमूर्ति अहल्या प्रकट हो गई…”जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करहिं सब कोई” पढ़िए अहल्यास्थान में प्रभु श्रीराम का प्राकट्योत्सव वाली धूम

spot_img
- Advertisement -

आंचल कुमारी, कमतौल (दरभंगा)। …और जब तपोमूर्ति अहल्या प्रकट हो गई…”जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करहिं सब कोई” पढ़िए अहल्यास्थान में प्रभु श्रीराम का प्राकट्योत्सव वाली धूम। अहल्यास्थान में राम जन्मोत्सव पर जयकारे, नगाड़े और जयघोष…

- Advertisement -

आराध्य का दर्शन व पूजन

रामनवमी (Ram Navami 2025) के अवसर पर अहल्यास्थान स्थित रामजानकी मंदिर, सिया पिया निवास, गौतमाश्रम समेत क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भव्य तरीके से प्रभु श्रीराम का प्राकट्योत्सव मनाया गया। दिन के ठीक बारह बजे “भय प्रगट कृपाला दीन दयाला” की गूंज के साथ मंदिरों के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
श्रद्धालुओं ने ‘जय जय सियाराम’, ‘जय श्रीराम’ का जयघोष करते हुए अपने आराध्य का दर्शन व पूजन किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LNMU Darbhanga कैंसर पर शोध कर दरभंगा की बेटी काजल ने लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला बड़ा सम्मान

रामनवमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अहल्यास्थान स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी दुखमोचन ठाकुर, न्यास समिति के अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर तथा सदस्य उमेश ठाकुर ने बताया कि वैसे तो साल भर श्रद्धालु दर्शन करते हैं, लेकिन रामनवमी के दिन श्रद्धा और भक्ति का अनूठा माहौल बन जाता है। इस दिन आसपास के क्षेत्रों के साथ दूरदराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

हनुमानजी की पूजा और ध्वजारोहण से गूंज उठा इलाका

रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान राम के परम भक्त हनुमानजी की भी विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिरों, आवासीय परिसरों और ठाकुरबारियों में हरे बांस में हनुमान पताका लगाकर मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण किया गया।

अखंड रामायण पाठ और संकीर्तन से भक्तिमय वातावरण

जगह-जगह अखंड रामायण पाठ, संकीर्तन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

आचार्य श्याम शास्त्री ने बताया

आचार्य श्याम शास्त्री ने बताया कि रामभक्त हनुमान के नाम पर झंडा लगाने की प्राचीन परंपरा है। ध्वज की छत्रछाया से पर्यावरण की शुद्धि होती है और यश, कीर्ति, विजय तथा पराक्रम दूर-दूर तक फैलता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।