spot_img

Chaiti Navratri 2026: जाले में चैती नवरात्र की धूम, भव्य कलश शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र

spot_img
- Advertisement -

Chaiti Navratri: मानो आस्था का सैलाब सड़कों पर उतर आया हो, जब चैत्र नवरात्र के पहले दिन पूरा जाले प्रखंड माता के जयकारों से गूंज उठा। प्रखंड क्षेत्र में चैती नवरात्रा का शुभारंभ पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया, जिसकी शुरुआत भव्य कलश शोभायात्रा से हुई।

- Advertisement -

Chaiti Navratri के पहले दिन हुई मां शैलपुत्री की पूजा

जानकारी के अनुसार, प्रखंड के जोगियारा स्थित प्रसिद्ध कूंज-कुटी में पंडित मिथिलेश झा के नेतृत्व में दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ किया गया है। वहीं, रतनपुर के रत्नेश्वरी स्थान पर पंडित सतीश कुमार के सानिध्य में आधा दर्जन से अधिक पंडितों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया। नवरात्र के प्रथम दिन, विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के पहले स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई और भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

दूसरी ओर, राढ़ी पश्चिमी पंचायत के दुर्गा बाजार परिसर में गुरुवार को एक भव्य कलश शोभायात्रा के साथ चैती नवरात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ। पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 251 कुंवारी कन्याओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर एक भव्य शोभायात्रा निकाली, जो राढ़ी चौक दुर्गा बाजार से शुरू हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सीतामढ़ी की शादी से लौट रही Darbhanga और Madhubani की वीडियोग्राफी टीम पर हमला, कैमरा छीना, 4 घायल, पढ़िए Videographer Team Attack

251 कन्याओं ने निकाली शोभायात्रा

यह भव्य कलश यात्रा राढ़ी मध्य विद्यालय, महारानी स्थान और रहेश्वरी स्थान जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए अंधरी पोखर तक पहुंची। वहां, आचार्य पंडित दीनानाथ झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी कलशों में पवित्र जल भरा गया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां यहां क्लिक करें

पवित्र जल भरने के पश्चात, शोभायात्रा राम जानकी मंदिर होते हुए पुनः पूजा स्थल पर लौटी, जहां पूरे विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पुजारी सह यजमान मनीष साह, पूजा समिति की अध्यक्ष माधुरी देवी, संयोजक प्रमोद साह उर्फ बाबा जी, सचिव छोटेलाल दास, और कोषाध्यक्ष शुभम कुमार प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इसके अतिरिक्त, व्यवस्थापक के रूप में दिलीप नायक व मनोज साह सहित कई अन्य ग्रामीणों ने भी भरपूर सहयोग दिया। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया चंचल कुमारी एवं शिक्षाप्रेमी शिवभक्त झा ने भी उपस्थित होकर सभी श्रद्धालुओं को हिंदू नववर्ष और चैती नवरात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई मदरसा पढ़ने गईं 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, खेत में ले जाकर दुष्कर्म

मदरसा दुष्कर्म मामला: बिहार के जमुई जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली...

Nepal News: नेपाल कस्टम्स रूल में बड़ा हाईटेक बदलाव…अब Indo -Nepal सीमा पर ‘100 रुपये का खेल’, भारतीय बाजारों पर आया संकट! पढ़िए...

नेपाल कस्टम्स रूल: भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता सदियों पुराना है,...