

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बीती रात पान मशाला व्यापारी संजय भगत के साथ हुए घटना को लेकर मंगलवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक शिष्ट मंडल एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा।
- Advertisement -
- Advertisement -
कॉमर्स के अध्यक्ष इन्द्र भूषण प्रधान ने बताया कि इस घटना को लेकर एसडीपीओ के साथ संतोष जनक वार्ता हुई है। उनकी ओर से बदमाशों की गिरफ्तारी जल्द होने का आश्वासन दिया गया है।
- Advertisement -
इस दौरान शिष्टमंडल की ओर से सुपौल बाजार में घटना पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस चेक पोस्ट में वृद्धि करने का आग्रह एसडीपीओ से की गई है। शिष्टमंडल मे चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष इंद्र भूषण प्रधान, राजेश चौरसिया, रमेंद्र मंडल, श्याम माहथा, मुन्ना चौधरी, कबीर महतो शामिल थे।
- Advertisement -


