संजय कुमार राय, दरभंगा देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। आप घर को बंद कर कहीं चले जाते हैं, और घर में कोई सदस्य नहीं हो तो यकीन मानिण् कि आपके घर में चोरी हो सकती है। ऐसा ही एक मामला सदर थाना क्षेत्र के चुना भट्टी से आई है। चोरों ने बंद घर का ताला काटकर लाखों की संपत्ति उड़ा ली, और बगलगीर को भनक तक नहीं लगी।
सदर थाना क्षेत्र के चूनाभट्टी मोहल्ला में चोरों ने एक बंद घर का ताला काटकर लाखों की संपत्ति उड़ा लिया। गृहस्वामी कुमोद राय अपने पूरे परिवार के साथ दो दिन पहले दालकोला गए थे। जहां, बुधवार को वापस हुए तो घर की स्थिति देख अवाक रह गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था।






ट्रक, गोदरेज, बक्सा खुले स्थिति में पाए गए। यह देख घर महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगी। चित्कार सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद लोगों को घर में चोरी होने की जानकारी मिली। चोरों ने एक-एककर घर के सभी तालों को काट दिया। इसके बाद आराम से वारदात को अंजाम दिया।
गृहस्वामी ने बताया कि उनके घर से चोरो ने लगभग एक लाख नकदी, 10-12 भर सोना के जेवरात और 25 भर चांदी के आभूषण की चोरी की है। बताया कि उन लोगों के घर में आज तक इस तरह की कोई घटना नहीं घटी थी। यह पहली बार है जब घर से बाहर गए तो चोरों ने ताले काटकर पूरी संपत्ति लूट ली। जिससे पूरे परिवार के लोग कंगाल हो गए।
बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी है। जिनका दो घंटे से इंतजार के बाद रात साढ़े 9 बजे पुलिस पहुंची हैं। ऐसी स्थिति में अब तो भगवान ही मालिक हैं। इधर, थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।








