spot_img

दरभंगा के जाले में Madhubani-Benipatti के ऑटो चालक की पोखर से लाश निकलने पर बवाल, आक्रोशित लोगों ने शव लेने पहुंची पुलिस को खदेड़ा

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016
फोटो कैप्शन : जोगियारा में पांचदीन से गायब लड्डगमा के युवक का शव तालाब में मिलने पर हंगामा, पहुंचे एसडीपीओ अमित कुमार। 
 जाले, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के जोगियारा ड्यूढी पोखर के निकट से पांच दिनों पूर्व गायब युवक सीमावर्ती मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के लड्डूगामा गांव निवासी भोला राम का 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार राम का शव पोखर में तैरते मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

संतोष का शव देखे जाने की जानकाड़ी मिलते ही पोखर के चारो भिंडा पर सैकड़ों लोगो की भीड़ चारो तरफ  लग गई। गायब युवक का शव मिलने की जानकारी पर घटना स्थल पर पर अंचलाधिकारी जाले राकेश कुमार थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय के नेतृत्व में थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची ही थी कि आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

पुलिसबल स्थानीय रमन सिंह के आवास पर जाकर जान बचाई। स्थानीय लोगों के समझाने पर लोग तो शांत हुए, लेकिन शव को घेरकर युवा एवम महिलाएं बैठ गईं। लोग एसएसपी को बुलाने की मांग को लेकर धरना बैठ गए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन! 9 लीटर शराब संग तस्कर पकड़ा गया, स्कूटी भी जब्त
घटना की जानकारी पर जिला से एसडीपीओ सदर अमित कुमार, कमतौल पुलिस निरक्षक योगेश्वर रविदास समेत जाले केवटी कमतौल समेत पुलिस केंद्र के पुलिस बल के जवान दंगारोधी वाहन के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
पीड़ित को न्याय देने के आश्वासन पर लोग पोस्टमार्टम को लेकर तैयार हुए। मामले को पहल करने में जोगियारा के मुखिया उमा शंकर सिंह गोविंद कुमार सिंह श्याम कुमार सिंह रमन सिंह आदि का सक्रिय योगदान रहा।
जानकारी के अनुसार सीमावर्ती मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के लड्डूगामा गांव निवासी भोला राम का 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार राम ऑटो चलाकर जिसको पार्जन करता था, बीते 25 जनवरी को वह यह कर घर से ऑटो लेकर निकला था कि उसका ऑटो खराब है, सीतामढ़ी के पुपरी जाकर ऑटो ठीक कराने जा रहा हूं।
लेकिन, वह जब घर नहीं पहुंचा तो घर के लोगों को चिंता हुई। खोजबीन में देखा गया कि टेंपो माजरा जोगियारा पथ के जोगियारा डेवढी पोखर के पूर्वी भिंडा के नीचे लुढ़का पारा मिला। जबकि चप्पल ऑटो में ही रखा था। घटना की सूचना फैलते ही पोखर के निकट सैकड़ों लोगो की भीड़ उमड़ गई।

- Advertisement -

पहले दिन की घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी जाले राकेश कुमार, थानाध्यक्ष यशोदानन्द पांडेय, सअनि परिजन पासवान मुखिया उमाशंकर सिंह सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद सिंह, श्यामकुमार सिंह समेत सैकड़ों लोग पोखर पर पहुंचकर संतोष राम के शव को स्थानीय गोताखोर से लगातार पोखर में खोज कराया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा की बेटी ने रचा इतिहास! पहले ही प्रयास में BPSC में 10वीं रैंक, जानें सफलता का राज

इस दौरान तालाब में चादर मिला। शनिवार को अंचलाधिकारी जाले के सूचना पर एस डी आर एफ की टीम पुरे दिन उक्त तालाब के कोने कोने को छान दिया लेकिन शव नहीं मिला। सोमवार की सुबह अचानक पोखर में शव तैरता दिखा। सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचकर गोताखोर तैराक ने शव को तालाब से बाहर निकाला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों की हुई बल्ले-बल्ले! जयपुर के लिए नई Amrit Bharat Express, 23 स्टेशनों पर रुकेगी, 3 राज्यों से गुजरेगी, जानिए

शव देखने से संदिग्ध प्रतीत होता है। वैसे इस आलोक में डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि  शव देखने से संदिग्ध प्रतीत होता है। हत्या या दुर्घटना यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JDU का सबसे बड़ा फैसला: नीतीश कुमार बने बॉस, अब पूरे बिहार में करेंगे ये काम!

Bihar JDU: जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार को दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने तुरंत बिहार यात्रा का ऐलान किया। उमेश कुशवाहा भी प्रदेश अध्यक्ष बने#BiharJDU,#NitishKumar,#JDUMeeting

शतक लगाकर भी बाहर हुए यशस्वी जायसवाल! इंग्लैंड वनडे के लिए टीम इंडिया घोषित, कोहली -बुमराह-अक्षर लौटे

Indian team England ODI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। शतक लगाने के बावजूद यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की वाप#IndianCricketTeam,#YashasviJaiswal,#ODISeries

नेपाल की बारिश ने बढ़ाई बिहार की चिंता! महानंदा-कोसी का जलस्तर खतरे के निशान पर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और सुपौल में अलर्ट

Bihar Flood Alert: नेपाल में लगातार भारी बारिश के कारण बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। महानंदा और कोसी नदियां उफान पर हैं, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और सुपौल समेत चार जिलों में#BiharFlood,#FloodAlertBihar,#MahanandaKosi

बिहार पुलिस एनकाउंटर: ‘वीडियो कुछ और कह रहा’, आरके सिंह के सवालों से हड़कंप! जांच की मांग तेज

Bihar Police Encounter: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने भरत तिवारी मौत मामले में बिहार पुलिस एनकाउंटर पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वीडियो फुटेज का हवाला देते हुए न्यायिक जांच की#BiharPolice,#BharatTiwariCase,#RKSingh