spot_img

Darbhanga के केवटी में किसानों के हित में कृषि विशेषज्ञों की चौपाल

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। रबी किसान चौपाल कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रखंड की अलग  अलग दो पंचायत क्रमशः केवटी-रनवे और जलवारा पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन किया (Chaupal of agricultural experts in Kevti) गया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

कृषि प्रौधोगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) दरभंगा की ओर से आयोजित एक दिवसीय किसान चौपाल के माध्यम से कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के हित में कृषि विभाग की ओर से संचालित होने वाले सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दिया।

- Advertisement -

कहा कि वैज्ञानिक विधि से खेती कर किसान ज्यादा मुनाफा कमा सकते है। इसके तहत सब्जी और श्रीविधि से अन्य फसलों की खेती करने के लिए भी विशेषज्ञों ने किसानों को उत्प्रेरित किया। कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि धान की कटनी के बाद किसान पुआल को खेत में नहीं जलाए, बल्कि उसका उचित प्रबंधन करें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बेनीपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका! पूर्व अध्यक्ष कलानंद झा नहीं रहे, शोक में डूबा इलाका

वहीं गेहूं की बुआई,खाद के प्रयोग, सिंचाई, खर पतवार नाशक के उपयोग सहित मिट्टी जांच के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। विशेषज्ञों की टीम में कृषि पदाधिकारी शिवनाथ झा, कृषि समन्वयक मीना सिन्हा, संजय कुमार, मुरारी मोहन मिश्र ,धनंजय ,आशुतोष कुमार झा आदि के अलावा सहायक तकनीकी प्रबंधक मो. रशीदुल हक आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Chhath Puja |छठ और काली पूजा से पहले बेनीपुर में SDO मनीष का एक्शन: सुरक्षा-सफाई पर दिए कड़े निर्देश, जानें क्या होंगी व्यवस्थाएं

चौपाल में जदयू के जिला महासचिव अब्दुल मन्नान अंसारी, भाजपा केवटी पूर्वी मंडल के महामंत्री सह मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार साहु, लोजपा (आर) के प्रखंडध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, किसान सलाहकार ललित कुमार यादव व धर्मेन्द्र कुमार साहु सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में अब निजी पैथोलॉजी लैब की मनमानी नहीं चलेगी! जांच के लिए जिलों में बनेगी टीम | खुलेंगे नए लैब

Bihar Pathology Labs: बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने निजी पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक लैब पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। अब सभी जिलों में लैब की गुणवत्ता, संसाधनों और मानकों की जांच ह#BiharHealth,#PathologyLabs,#BiharNews

बिहार आ रहे हैं PM मोदी! NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर वैशाली में होगा भव्य आयोजन, तैयारियां तेज

Bihar PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को बिहार आ रहे हैं। एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने पर वैशाली में भव्य कार्यक्रम की तैयारी है, जिसे लेकर जदयू और भाजपा नेताओं#BiharPMModi,#VaishaliEvent,#NDAGovtBihar

जहानाबाद में स्मैक तस्करों से भिड़े जवान की हत्या|नदी में मिली लाश! दो दिनों से थे लापता

Bihar Police Jawan: जहानाबाद में स्मैक तस्करों से भिड़ंत के बाद लापता हुए बिहार पुलिस के टाइगर मोबाइल जवान धनेश्वर यादव का शव दरधा नदी में मिला। हत्या की आशंका से सनसनी फैल गई है।#BiharPolice,#JehanabadNews,#SmackTrafficking

Bihar Chhath Train छठ पर चंडीगढ़ से पटना और पूर्णिया के लिए ‘फेस्टिवल स्पेशल’! | घर आने के लिए बिहारियों की बल्ले-बल्ले!

Bihar Chhath Train: छठ महापर्व से पहले बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तरी रेलवे ने चंडीगढ़ से पटना और पूर्णिया के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, जिस#BiharChhathTrain,#ChhathSpecial,#IndianRailways