back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

दरभंगा में Chief Minister Minority Employment Loan Scheme में मिले कुल 1902 Application, आवेदकों का साक्षात्कार 16 जून से

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. रिजवान अहमद ने कहा है कि कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना (Chief Minister Minority Employment Loan Scheme) वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के तहत दरभंगा जिला में 31 मार्च 2022 तक कुल-1902 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, साक्षात्मकार की पूर्व निर्धारित तिथि की सूचना जांच दल की ओर से स्थल निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित आवेदकों को उपलब्ध करया जा चुका है। स्थल जांच के उपरांत आवेदकों का साक्षात्कार, कागजातों के सत्यापन का कार्य कादिराबाद बस स्टैंड के निकट जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी), दरभंगा में सम्पन्न किया जाना है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के लिए अध्यक्ष, जिला स्तरीय चयन समिति, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना-सह-उप विकास आयुक्त अम्रिषा बैंस की अध्यक्षता में प्रखंडवार तिथि निर्धारित की गयी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhabga News: क्रिकेट का Benipur में रोमांच... झंझारपुर की धमाकेदार जीत, शुभम के तूफान में उड़ी किशनपुर किंग्स, 6 विकेट से रौंदा

उन्होंने कहा कि 16 जून 2022 (Interview from June 16) से 18 जून 2022 तक दरभंगा सदर, बहादुरपुर, सिंहवाड़ा, जाले एवं केवटी तथा 18 जून 2022 को हनुमाननगर प्रखंड के आवेदकों का साक्षात्कार, कागजात सत्यापन का कार्य किया जाएगा।

वहीं, 20 जून 2022 को दरभंगा सदर, बिरौल, बहेड़ी, मनीगाछी, हनुमाननगर एवं हायाघाट प्रखंड का, 21 जून 2022 को गौड़ाबौराम, बिरौल, बहेड़ी, मनीगाछी एवं हायाघाट प्रखंड का, 22 एवं 23 जून 2022 को गौड़ाबौराम, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, किरतपुर,अलीनगर, घनश्यामपुर, तारडीह एवं बेनीपुर प्रखंड का आवेदकों का साक्षात्कार/कागजात सत्यापन का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 24 एवं 25 जून 2022 को सभी प्रखंडों के छूटे हुए आवेदकों का साक्षात्कार, कागजात सत्यापन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपरोक्त तिथि को 10ः30 बजे पूर्वाह्न से 05ः00 बजे अपराह्न तक आयोजित साक्षात्कार कार्यक्रम में आवेदकों का ओवदन में संलग्न किए गए सभी प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति, बैंक पासबुक आदि कागजात के साथ स्वंय भाग लिया जाना अनिवार्य होगा।

इसके साथ उन्होंने कहा कि संबंधित प्रखंडों के आवेदक, जो अपने-अपने प्रखंडों के लिए निर्धारित तिथि में साक्षात्कार, कागजात सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होंगे, उनके चयन पर विचार नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Volkswagen Tayron R-Line: जर्मनी की यह नई 7-सीटर SUV देगी Fortuner को कड़ी टक्कर!

Volkswagen Tayron R-Line: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, फॉक्सवैगन...

MG Majestor: 2026 में आ रही है JSW MG की धाकड़ एसयूवी, हाइब्रिड भी शामिल!

MG Majestor: भारतीय एसयूवी बाजार में जल्द ही एक नया तूफान आने वाला है,...

Madhubani News: DM Anand Sharma का एक्शन मोड, 5 MO पर गिरी गाज, वेतन रोक पूछा- eKYC में फिसड्डी क्यों?

Madhubani News: मधुबनी में डीएम के वर्चुअल चाबुक से हड़कंप मच गया, जब ई-केवाईसी...

शेयर बाजार में धूम मचा रहा यह Small Cap Stock, जानिए क्यों निवेशकों को कर रहा मालामाल!

Small Cap Stock: कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी टीआईएल लिमिटेड (TIL Limited) इन दिनों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें