spot_img

Darbhanga News| Darbhanga Bela Rack Point से Sakri होते Benipur जा रहे ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत, विरोध में Samastipur के खलासी की पिटाई, जमकर हंगामा

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Darbhanga Bela Rack Point से Sakri होते Benipur जा रहे ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत, विरोध में Samastipur के खलासी की लोगों ने की पिटाई, जमकर हंगामाट्रक की ठोकर से (Child dies after being crushed by truck in Darbhanga) बच्चे की मौत। विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों का सड़क जाम। भारी हंगामा।

- Advertisement -

Darbhanga News| रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हादसा।

सकरी धरौड़ा पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क के बीच राघोपुर गांव में सीमेंट लदे ट्रक की ठोकर से ढ़ाई वर्ष के बच्चे की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। हादसा, रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। जहां, ट्रक चालक दरभंगा स्थित बेला रैक प्वाइंट से सीमेंट लेकर सकरी होते हुए बेनीपुर प्रखंड के नवादा गांव जा रहा था।

- Advertisement -

Darbhanga News| ठोकर मारने के बाद ट्रक चालक भागने लगा, फिर आक्रोशित लोगों ने ये किया

जानकारी के अनुसार, ठोकर मारने के बाद ट्रक चालक भागने लगा। लोगों ने पीछा कर नेहरा हाट चौक के पास पकड़ लिया। हालांकि, ट्रक चालक सुरज कुमार भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। वहीं, मौका एक हादसा पर खलासी समस्तीपुर जिला के विद्यापतिधाम गांव निवासी उपेंद्र ठाकुर के पुत्र सन्नी ठाकुर आक्रोशित लोगों के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची नेहरा थाना की पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर उसकी जान बचाई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Education बच्चों की पढ़ाई में आएगा बड़ा बदलाव! जाले के प्रधान शिक्षकों को मिला खास प्रशिक्षण, जानें क्या होगा फायदा

Darbhanga News| ऑन द स्पॉट मौत,अचानक आ गया

जानकारी के अनुसार, राघोपुर पेट्रोल पंप से महज तीस चालीस मीटर दक्षिण सड़क के पश्चिम किनारे बसे निवास मंडल का यह ढ़ाई वर्षीय अबोध बालक सूरज मंडल घर से निकलकर अचानक सड़क पर चला गया। सड़क किनारे खड़े लोग जबतक बच्चे को बचाते तबतक तेज गति से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी। जिसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नौकरी का बंपर मौका! असेंबली और प्रोडक्शन के 100 पदों पर सीधी भर्ती, तुरंत पाएं ₹19000 की सैलरी

Darbhanga News| राघोपुर पेट्रोल पंप के निकट सड़क जाम

हादसा से आक्रोशित लोगों ने राघोपुर गांव में पेट्रोल पंप के निकट सड़क को जाम कर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। सड़क जाम साढ़े सात बजे से साढ़े नौ बजे तक रहा।

Darbhanga News| पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, तत्काल

घटना की जानकारी पाकर एस डी पी ओ बेनीपुर आशुतोष कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर बहेड़ा राज कुमार मंडल तथा मनीगाछी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, बाजितपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, नेहरा के प्रभारी थानाध्यक्ष शिव कुमार राम के साथ ही बहेड़ा थाना पुलिस एवं बीडी ओ अनुपम कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों से सार्थक बातचीत की। बी डीओ के लिखित आश्वासन के बाद जाम को समाप्त कर आवागमन चालू करवाया जा सका।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों ध्यान दें! 13 और 14 अक्टूबर की रात इन 38 इलाकों में नहीं रहेगी बिजली, देखें आपका इलाका है या नहीं

Darbhanga News| बीडीओ अनुपम कुमार ने, प्रभारी थानाध्यक्ष शिव कुमार राम ने बताया

बीडीओ अनुपम कुमार ने पीड़ित परिवार को 4 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि, ट्रक मालिक से इंश्योरेंस राशि, पारिवारिक राशनकार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का लिखित आश्वासन दिया। बीडीओ के लिखित आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसी एच भेज दिया। इस संबंध में नेहरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शिव कुमार राम ने बताया कि ट्रक एवं खलासी पुलिस हिरासत में है। आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

Darbhanga News| रविवार की मनहूस सुबह ने

एकलौता अबोध बेटे की मौत से जहां निवास मंडल का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है वहीं मृतक की मां रेणु देवी बेहोश बनी हुई है। रविवार की मनहूस सुबह ने परिवार के दीपक को बुझाकर परिवार में अंधेरा पसार दिया है। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करनेवाले निवास मंडल को एक पुत्री ऋतु कुमारी पांच वर्ष एवं एक ढ़ाई वर्ष का पुत्र सूरज मंडल था। एक मात्र पुत्र की मौत से निवास मंडल एवं उनकी पत्नी बेहोश बनी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CM सम्राट चौधरी ने खुद सुनी जनता की फरियाद, मौके पर ही अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश! जानिए क्या है ‘सहयोग शिविर’?

Bihar CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'सहयोग शिविर' में आम जनता की शिकायतें सुनीं। उन्होंने भूमि विवाद, पेंशन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं पर तुरंत कार #BiharNews,#SamratChoudhary,#SahyogShiv,#PublicGrievances

दरभंगा में 135 साल पुरानी दुर्गा पूजा पर ये कैसी बदहाली? अंधेरे में डूबा इलाका, जानलेवा सड़कें बनी मुसीबत

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में 135 साल पुरानी दुर्गा पूजा स्थल तक जाने वाली सड़कें बदहाल हैं। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं और अधूरे नाले जानलेवा बन रहे हैं, जिससे श्रद्धा #DarbhangaNews,#DurgaPujaBihar,#LalheriasaraiProblems

राहुल गांधी के लिए बड़ी खबर! सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि मामले में ट्रायल पर लगाई रोक, जानिए क्या हुआ

Rahul Gandhi Supreme Court: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने ट्रायल कोर्ट की #RahulGandhi,#SupremeCourt,#DefamationCase

पटना में आज बड़ा बवाल! CEC के खिलाफ छात्रों का राजभवन मार्च, जानें क्यों सड़कों पर उतरे?

Bihar Protest: पटना में आज AISA और RYA ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजभवन मार्च का आह्वान किया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर रोक लगाने की मांग को #BiharProtest,#PatnaNews,#CECRemoval