
Kusheshwar Asthan News: बिजली विभाग की लापरवाही ने एक और घर का चिराग बुझा दिया। कुशेश्वरस्थान में एक चार वर्षीय मासूम की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।घटना थाना क्षेत्र के मोहीम खुर्द गांव की है, जहां रविवार को यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतक बच्चे की पहचान बब्लू गुप्ता के चार वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार गुप्ता के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, विक्रम खेलते-खेलते अपने पड़ोसी जोगा साहु के घर की छत पर चला गया था। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया।
करंट का झटका इतना तेज था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब काफी देर तक विक्रम घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। खोजबीन के दौरान ही पड़ोसी की छत पर उसका शव तार से सटा हुआ मिला, जिसे देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
Kusheshwar Asthan News: सूचना के बाद भी सोया रहा विभाग
ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली का एक खंभा झुक गया था। इस वजह से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार खतरनाक तरीके से नीचे लटककर जोगा साहु के घर की छत के काफी करीब आ गया था। इस जानलेवा स्थिति की सूचना बिजली विभाग को दे दी गई थी, लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।अगर विभाग समय पर चेत जाता तो शायद इस मासूम की जान बच सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश
बताया जा रहा है कि विक्रम तीन भाइयों में सबसे छोटा था और पूरे परिवार का लाडला था। इस हादसे के बाद से माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ भारी आक्रोश है। उन्होंने जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।




