

केवटी, देशज टाइम्स। प्रखंड की इटहरवा गांव में रविवार की रात सर्पदंश से गांव के ही महेश साह के सात वर्षीय पुत्र राम पूजन कुमार साह की मौत हो गई।
- Advertisement -
बताया जाता है कि वह रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद बरामदे पर हाथ धोने के लिए गया था। इसी क्रम में उसे विषैले सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी उसने मां को दिया।
- Advertisement -
आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने इलाज के लिए उसे सीएचसी, केवटी-रनवे ले गए, जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच ले जाने के दौरान उसकी मौत रास्ते में ही हो गई।
- Advertisement -



