back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में कल कोसी नदी में डूबा बच्चा, आज तक पता नहीं, ग्रामीणों और NDRF की टीम की घंटों मशक्कत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान पूर्वी। प्रखंड क्षेत्र के उजुआ सिमरटोका पंचायत के कुंजभवन गांव में कोसी नदी के किनारे शौच करने गया एक बच्चा डूब गया।

- Advertisement -

कुन्जभवन गाँव निवासी राजगीर मुखिया के चार वर्षीय पुत्र देवरात मुखिया सोमवार की देर शाम अपने सहपाठियों के साथ शौच करने गया था। अचानक पांव पिसलने से वह नदी के गहरे पानी में चला गया। वहीं, वह डूब गया।

- Advertisement -

बच्चे के सहपाठियों ने जब चिल्लाकर ग्रामीणों को सूचना दी। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रात होने के कारण बच्चे को खोजा नहीं गया। ग्रामीण रामबदन शहनी ने बताया कि स्थानीय अंचल प्रशासन और तिलकेश्वर ओपी प्रभारी को इसकी सूचना दी गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: प्रेमिका से मिलने 'लैला' बनकर पहुंचा आशिक, ग्रामीणों ने समझा बच्चा चोर... पढ़िए जमकर खातिरदारी और सलवार-सूट, दुपट्टे वाला छलिया

स्थानीय ग्रामीणों की ओर से बच्चे को काफी खोजा गया, लेकिन नदी के तेज धारा के कारण वह नहीं मिल सका। मंगलवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने बच्चे की खोजबीन की जा रही है।

लेकिन, देर शाम तक बच्चे का कोई पता नहीं है। जानकर लोगों की माने तो कोशी नदी में इन दिनों नदी के पानी में बढ़ोतरी के साथ-साथ नदी की अधिक तेज धारा के कारण वह बहकर लगभग दरभंगा जिले का सीमा पार कर गया होगा।

इस संबंध में सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि हरसंभव डूबे बच्चे को खोजा जा रहा है। मौके पर राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार राम, तिलकेश्वर ओपी की पुलिस सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं एक्सक्लूसिव उपहार!

Free Fire MAX Redeem Codes: गेमिंग की दुनिया में रोमांच और पुरस्कारों का सिलसिला...

भारतीय क्रिकेट टीम: पाकिस्तान महामुकाबले से पहले मोबाइल का ‘सीक्रेट’ प्लान!

Indian Cricket Team: फैंस का उत्साह चरम पर है! आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026...

Mahashivratri: एक शिकारी की अनोखी शिव भक्ति… महाशिवरात्रि व्रत का महत्व और शिकारी की कथा कैसे बदली जिंदगी

Mahashivratri: अध्यात्म और भक्ति का अद्भुत पर्व महाशिवरात्रि, भगवान शिव और देवी पार्वती के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें