

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के बघौल गांव में बच्चों के बीच हुई विवाद में घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया।
सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर बघौल गांव की सोमन चौपाल की पत्नी मंजू देवी ने जाले थाना में आवेदन देकर बघौल गांव के चंदेश्वर चौपाल, गोपाल चौपाल, कैलाश चौपाल की पत्नी रेखा देवी सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इसमे आरोप लगाई है कि बच्चे की बीच हुई लड़ाई-झगड़ा को मुद्दा बनाकर उपरोक्त आरोपियों ने उसके घर में घुसकर लाठी डंडा से उसे सहित उसके वृद्ध सासू मां सूजन देवी, बेटी वैशाली कुमारी, पुत्र नरसिंह चौपाल को डंडा रॉड आदि से मारपीट कर घायल कर दिया।
वहीं घर में रखे बॉक्स का ताला तोड़ कर चांदी 10 भर का पायल एवं पांच हजार रुपए निकाल कर भाग गया। इस मामले में ग्रामीणों ने पंचायत किया जिस पंचायत के फैसले को आरोपियों ने मानने से इंकार कर दिया।
- Advertisement -


