back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

Darbhanga में चिराग पासवान ने CM Nitish Kumar को घेरा, यहां तक कहा, आपने ने ही मेरा घर और मेरी पार्टी तोड़ी, जरा यह काम करके दिखाइए तो जानें…

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स। चिराग पासवान ने दरभंगा में नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्हें हर कोने से घेरने की कोशिश करते हुए शिक्षक नियुक्ति से लेकर चुनाव लड़ने तक के संवादों पर उन्हें लपेटा और साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा चोर दरवाजे से सीएम बन जाते हैं।

उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को ललकराते कहा कि अगर दम है तो इसबार चुनाव लड़कर दिखाएं। हमें भी देखना है वो चुनाव कैसे लड़ते हैं। आजतक किसी ने उन्हें चुनावी मैदान में लड़ते नहीं देखा। इतने भर से चिराग नहीं रूका, यहां तक कहा कि उन्होंने मेरा घर और मेरी पार्टी तोड़ी है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट….

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई से सांसद चिराग पासवान दरभंगा में आयोजित पासवान स्वाभिमान सम्मेलन में सम्मिलित होने पहुंचे थे जहां उपस्थित कार्यकर्त्ताओं ने चिराग पासवान को जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:  कुशेश्वरस्थान के 2000 एकड़ में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, नई बाइपास सड़क और पुल –चमकेगी बाबा नगरिया की किस्मत

सांसद चिराग पासवान ने अपने चाचा केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पिता के निधन के बाद अपनी महत्वकांक्षाओ के कारण घर व पार्टी को तोड़ने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग और पासवान समाज के लोगो का धन्यवाद करटे हुए कहा कि जिस तरह से मेरे पिता के निधन मेरे सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और मुझे आगे बढ़ाने का काम किया है। वहीं आज के बिहार की 13 करोड़ जनता ही मेरा परिवार है।

चिराग पासवान यही नहीं रुके उन्हें NDA निकले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम क्यों NDA से निकले ये महत्वपूर्ण नहीं किनके कारण निकाला गया यह महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि वो कौन लोग है जिन्हें हमने तीसरे नंबर की पार्टी बनाई थी जिनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग मॉडल नाम लेते नही थकते थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के कॉलेज से दो पंखे चुराकर भाग रहा था युवक, लोगों ने घेरा –पढ़िए फिर क्या हुआ?

उनलोगों केंद्र के साथ मिलकर मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया। पर्दे के पीछे रहकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचकर मुझे पहले NDA निकलवाया फिर मुझसे मेरे बंगला खाली करवाया गया। चिराग ने सीधा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर परिवार और पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया है।

मेरा लक्ष्य सिर्फ बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट करने की ओर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि शिक्षक बहाली में बहुत धांधली हुई है। हर आदमी को पता है कि किस तरीके से पिछले चोर दरवाजे से नियुक्ति की जा रही है।

अभी हमारे मुख्यमंत्री की सिर्फ एक ही महत्वकांक्षा है प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे है ऐसे डोमिसाइल नीति को हटाने का फैसला उसी उद्देश्य के हिसाब से किया गया है। इसके बाद वो देश भर के लोगो को दिखाएंगे की हमने बिहार में इतने लोगो को रोजगार दिया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में जब चोरी की मोबाइल का लॉक खुलवाने पहुंचा चोर तो क्या हुआ? पढ़िए

जो मुख्यमंत्री बिहार के लोगो को रोजगार नही दे सके वह देशभर के लोगो को ड्रामा करके दिखाना चाहते है हमने देश भर के लोगो को बिहार में रोजगार दिया है।

हमारे मुख्यमंत्री को आगामी चुनाव को लेकर भी संभावनाएं दिख रही हैं। देखते हैं कि इसबार भी वो चुनाव लड़ते हैं कि नहीं। हमारी पीढ़ी अभी तक उनको किसी भी तरह का चुनाव लड़ते अभी तक नहीं देखा है। ये ऐसे मुख्यमंत्री हैं जैसे बिहार पिछले दरवाजे से नियुक्तियां करवाते हैं। ठीक उसी तरह से ये पिछली दरवाजे से मुख्यमंत्री बने हुए हैं।

ये बार बार MLC के माध्यम से आते है और मुख्यमंत्री बन जाते हैं। आखिरी बार इन्होंने कब लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ा दो दशकों में किसी ने नहीं देखा है। ऐसे में जनता के दर्द को कैसे समझेंगे।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें