

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जाले और कमतौल नगर पंचायत का वार्ड प्रारूप प्रकाशन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को कर दिया गया।
जाले नगर पंचायत को 23 वार्ड में विभक्त किया गया है। वहीं, कमतौल नगर पंचायत को 11 वार्डों में विभक्त किया गया। 1जून से 10 जून समाप्त हो चुका है। इसमें दावा आपत्ति दिया गया। 23 जून को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, जाले नगर पंचायत को अपग्रेड कर नगर परिषद बनाया गया था, लेकिन कुछ लोग इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में चले गए,उच्च न्यायालय की ओर से नगर परिषद चुनाव पर रोक लगा दी गई है। अब जाले और प्रखंड के कमतौल में नगर पंचायत के लिए चुनाव होगा।
जाले रेवेन्यू विलेज थाना नंबर 10 को जाले नगर पंचायत बनाया गया है,जिसमें 23 वार्डों जाले नगर पंचायत में होंगे। यहां कुल मतदाता 37256 है अनुसूचित जाति के 3846 अनुसूचित जनजाति के मतदाता 19 अन्य 3391 कुल मतदाता 37256 नगर पंचायत जाले में होंगे।
वहीं, कमतौल नगर पंचायत में 11 वार्ड होंगे। कमतौल नगर पंचायत में अहियारी उत्तरी के वार्ड नंबर 7 के कुछ अंश काटकर नगर पंचायत कमतौल में मिलाया गया है। कमतौल नगर पंचायत के कुल मतदाताओं की संख्या 13955होगा। इस नगर पंचायत में अनुसूचित जाति के 2068 मतदाता होंगे,अनुसूचित जन जाति के 15 मतदाता एवम अन्य 872 कुल 13955 मतदाता नगर पंचायत के लिए अपने अपने मतों का प्रयोग करेंगे।
अब तक आरक्षण रोस्टर का प्रकाशन नहीं किया गया है। मुख्य पार्षद आरक्षण रोस्टल के आधार पर होने, किस वार्ड को आरक्षण रोस्टर के लिए आरक्षित किया जाएगा। यह प्रारूप में प्रकाशित नही किया है। देखे मुख्य पार्षद आरक्षित होने या सामान्य कब चुनाव होगे इसकी घोषणा सरकार या चुनाव आयोग करेगा। यह भविष्य के गर्भ में छिपा सवाल है।
- Advertisement -



