spot_img

बेनीपुर हेल्थ की ‘नाड़ी’ टटोलने पहुंचे सिविल सर्जन,खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, अनियमितता, डॉक्टरों का टोटा

spot_img
- Advertisement -

Bihar Health News: दरभंगा के बेनीपुर में अस्पतालों की ‘नाड़ी’ टटोलने पहुंचे सिविल सर्जन, मिली कई ‘बीमारियां’, जिम्मेदारों को लगी ‘फटकार’।

- Advertisement -

बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल में मिली गंभीर खामियां: एक नज़र Bihar Health News पर

जिले के स्वास्थ्य महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार ने शनिवार को अनुमंडल अस्पताल और रमौली एपीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अस्पतालों में कई गंभीर अनियमितताएं देखने को मिलीं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली एक बार फिर उजागर हो गई। सिविल सर्जन ने तत्काल प्रभाव से सुधार के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टरों के रोस्टर, उपस्थिति पंजी, आपात सेवा, प्रसव कक्ष और जिलास्तरीय एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) का गहनता से मुआयना किया गया। एनआरसी में कुपोषित बच्चों की नगण्य उपस्थिति और व्याप्त कुव्यवस्था पर सिविल सर्जन ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एनआरसी प्रभारी और अस्पताल प्रभारी को जमकर फटकार लगाते हुए इसमें अविलंब सुधार लाने की सख्त हिदायत दी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में More Crop per Drop कृषि क्रांति की नई राह, जानिए 'कम पानी में अधिक उत्पादन' के गुरुमंत्र

एनआरसी में बच्चों को मिलने वाले पोषाहार की भी विस्तृत जानकारी ली गई। इस संबंध में अस्पताल प्रभारी कुमारी भारती ने बताया कि यह जिलास्तरीय कुपोषण केंद्र है, लेकिन यहां बेनीपुर प्रखंड के अलावा जिले के अन्य किसी प्रखंड से कुपोषित बच्चों को भेजा नहीं जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों को यहां भेजने के लिए लगातार लिखा जा रहा है, लेकिन उनका सहयोग नहीं मिल रहा। सिविल सर्जन ने इसके व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश प्रबंधक को दिया ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में यह केंद्र प्रभावी भूमिका निभा सके।

लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड सेवा के सवाल पर सिविल सर्जन ने बताया कि अब दो महिला चिकित्सकों डॉ. किरण भारती और डॉ. मधु कुमारी को अल्ट्रासाउंड संचालित करने के लिए अधिकृत किया गया है। ये दोनों महिला चिकित्सक सप्ताह में तीन-तीन दिन अल्ट्रासाउंड का संचालन करेंगी ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रमौली एपीएचसी में डॉक्टरों का टोटा: स्थानीय लोगों ने जताई शिकायत

दूसरी ओर, रमौली अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के अभाव को लेकर स्थानीय लोगों ने सिविल सर्जन के सामने जमकर शिकायत की। लोगों ने बताया कि यहां पदस्थापित दोनों चिकित्सक अन्यत्र प्रतिनियोजन पर कार्यरत हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को अस्पताल की सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सिविल सर्जन ने पीएचसी प्रभारी को तत्काल चिकित्सक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इस निरीक्षण के दौरान एनसीडीओ डॉ. सत्येंद्र कुमार मिश्र, अस्पताल प्रभारी डॉ. कुमारी भारती, महिला चिकित्सक डॉ. किरण भारती, डॉ. अर्जुन सहनी, डॉ. संजय संजू और अस्पताल प्रबंधक राहुल कुमार सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। सिविल सर्जन के आगमन की पूर्व सूचना होने के कारण रोस्टर के अनुसार सभी चिकित्सक व कर्मी उपस्थित पाए गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कमर्शियल सिलेंडर संकट से स्कूलों में MDM ठप, बच्चों को लौटना पड़ा भूखे पेट!

इस पूरी कवायद का मकसद ज़मीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को जांचना और उनमें सुधार लाना है। उम्मीद है कि इन निर्देशों का पालन कर बेनीपुर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे देशज टाइम्स बिहार का N0.1 लगातार कवर करता रहेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar CM Race: बिहार सीएम की रेस तेज, दिल्ली में BJP कोर ग्रुप की अहम बैठक,ये रहेंगे मौजूद

Bihar CM Race: बिहार की सियासी गलियों में आजकल हलचल कुछ ज़्यादा ही है।...

Bihar Weather: बिहार के Darbhanga -Madhubani – Samastipur – Araria समेत 12 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी/घंटा की तूफानी आंधी भी!

Bihar Weather: बिहार में चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने एक...

Bihar Arms License: अब हथियार लाइसेंस के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, गृह विभाग का आया नया गाइडेंस!

Bihar Arms License: बिहार में अब हथियार लाइसेंस बनवाना पहले जैसा जटिल और समयसाध्य...