मई,19,2024
spot_img

दरभंगा के बिरौल में शराब तस्कर रंजीत झा को पकड़ने पहुंची पुलिस और उसके गुर्गों के बीच झड़प, PSI जख्मी, रंजीत को छुड़ा ले गए गुर्गे

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के महमूदा एवं सौआ तथा जगरन्नाथपुर क्षेत्र से भारी मात्रा में बरामद किए गए विदेशी शराब के मामले में संलिप्त तीन लोगों को पुलिस नाटकीय ढंग से अलग अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया है।

तस्कर रंजीत झा को पकड़ने शिवनगर घाट पहुंची पुलिस और उसके समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान रंजीत झा को लोगों ने पुलिस के चंगुल से छुड़ा कर ले गए।

इसमें पीएसआई मनीष कुमार जख्मी हो गए। वहीं पुलिस ने शराब तस्कर अजीत झा को गिरफ्तार कर थाना ले आयी। दूसरी ओर पुलिस ने हनुमाननगर से तस्कर राहुल सिंह को और अथार गांव से ललित पासवान को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | CSP में अहले घुसे अपराधी, पिस्टल दिखाया, झोला में पांच लाख कैश भरा, निकले, दो अंतरजिला अपराधियो को रंगेहाथ ग्रामीणों ने दबोचा, दो फरार

थानाध्यक्ष एस एन सारंग ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन शराब तस्कर को पुलिस वर्षों से तलाश कर रही थी। जिसे सोमवार को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें