back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 23, 2026
spot_img

Darbhanga News: छठियार में DJ पर डांस को लेकर महाभारत, लाठी-डंडे चले, 4 महिलाओं समेत 7 लोग लहूलुहान

spot_img
- Advertisement -

Benipur News: खुशियों के जश्न में जब विवाद का जहर घुलता है, तो माहौल बिगड़ते देर नहीं लगती। कुछ ऐसा ही नजारा बहेड़ा थाना क्षेत्र के महिनाम गांव में देखने को मिला, जहां बेटे के जन्म का उत्सव मारपीट और खून-खराबे में तब्दील हो गया। एक छोटी सी बात पर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चलने लगे और कई लोग लहूलुहान हो गए।

- Advertisement -

Benipur News: डांस से इनकार बना विवाद की जड़

जानकारी के अनुसार, महिनाम गांव के धीरे टोला निवासी सोपान कमती के घर तीन बेटियों के बाद बेटे का जन्म हुआ था। इस खुशी में रविवार को छठियार का भव्य आयोजन किया गया था, जिसमें भोज के साथ-साथ मनोरंजन के लिए डीजे का भी प्रबंध था। उत्सव का माहौल था और सभी लोग जश्न में डूबे हुए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने मुन्ना कमती और चन्द्रवली कमती से डीजे पर बज रहे गानों पर डांस करने के लिए कहा।

- Advertisement -

जब मुन्ना और चन्द्रवली ने डांस करने से मना कर दिया, तो यह बात दूसरे पक्ष को नागवार गुजरी। आरोप है कि अरुण कमती, राजेश कमती, दिनेश कमती और माया कमती समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते यह आपसी विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस झड़प में लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा में Big Crime, दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से सोना उड़ाया, नकली से असली की हेराफेरी करतीं शातिर महिलाएं... पढ़िए लालपुर चौक पर नकाबपोश... हजारों उड़ाए

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हो गए, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में एक पक्ष से रिंकू देवी और अरुण कमती हैं, जबकि दूसरे पक्ष से मुन्ना कमती, प्रमीला देवी, सोनी देवी, रीता देवी और चन्द्रवली कमती को चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। फिलहाल सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। छठियार का जश्न मातम में बदलने वाली इस घटना से पूरे गांव में तनाव का माहौल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Realme 16 5G: सेल्फी मिरर डिज़ाइन के साथ भारत में मचेगा धमाल

Realme 16 5G: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हमेशा कुछ नया देखने को मिलता है,...

Bihar Politics: नीतीश की तारीफ पर RJD का BJP से तीखा सवाल, क्या सच में बदल रहा बिहार का सियासी समीकरण?

Bihar Politics: बिहार की सियासी बिसात पर चालें ऐसे चली जा रही हैं, जैसे...

Darbhanga News: जाले में Bihar Board Result ने खोली बड़ी पोल, कहीं खुशी-कहीं गम, शिक्षक की कमी से डूबा छात्रों का भविष्य, भूगोल में...

Bihar Board Result: परीक्षा के नतीजे सिर्फ़ छात्रों का रिपोर्ट कार्ड नहीं होते, बल्कि...

Bhagalpur Road Accident: गोदाम से घर जा रहे पैक्स अध्यक्ष को खगड़िया NH-31 पर स्कॉर्पियो ने कुचला, मौत

Bhagalpur road accident: सड़कें जो मंजिल तक पहुंचाती हैं, कभी-कभी मौत का फरमान भी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें