back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

दरभंगा के गौड़ाबौराम-कोठराम आएंगें CM Nitish Kumar, प्रशासनिक हलचल तेज

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल अनुमंडल के गौड़ाबौराम प्रखंड के कोठराम में सीएम नीतीश कुमार के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला से लेकर अनुमंडल प्रशासन हरकत में आ गई है।

- Advertisement -

प्रशासन के हाथ में समय कम रहने का हवाला देते हुए जिलाधिकारी राजीव रौनक ने अपने कनीय अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे इसका पुरा ख्याल रखना है।

- Advertisement -

उन्होंने हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक पहुंच पथ,मंच निर्माण, सौंदर्यकरण कार्य आदि को लेकर निर्देश दिये।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : जब Sunday को भी दिखा DM Kaushal Kumar का एक्शन मोड! हर कार्यालय में बनेगा "वर्क एरिया" और मॉडल हॉल", पढ़िए... फाइलों से लेकर छत तक की पड़ताल

वहीं एस एसपी अवकाश कुमार ने बिरौल के प्रभारी सह बेनीपुर के एसडीपीओ डॉ.कुमार सुमित को कार्यक्रम स्थल से लेकर मुख्य मार्ग पर सुरक्षा का पोख्ता इंतजाम के लिए रुपरेखा तैयार कर लेने का निर्देश दिये।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री के कोठराम मे संभावित कार्यक्रम को लेकर राज्य खुफिया विभाग के अधिकारी गौड़ाबौराम प्रखंड के कोठराम पहुंच कर स्थानीय प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारी का आंकलन किया।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह कार्यक्रम जल संसाधन मंत्री संजय झा की अगुवाई में होना है। इसका उद्देश्य मुख्य तौर पर कमला बलान तटबंध पर पूर्व में घोषित दूसरे फेज के कार्य की समीक्षा तथा शिलान्यास के लिए संभावित है।

सूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री पहले जन सभा को संबोधित करेंगे, उसके बाद इस कार्य योजना का निरीक्षण करने के बाद वे बेगूसराय के सिमरिया के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sai Pallavi News: कोच्चि एयरपोर्ट पर साई पल्लवी को फैंस ने घेरा, ‘मालार मिस’ के लिए बेकाबू हुई भीड़

Sai Pallavi News: साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार साई पल्लवी हाल ही में केरल...

Automatic Car: भारत में ऑटोमैटिक कारों का बढ़ता क्रेज, जानें कौन सा गियरबॉक्स आपके लिए है बेस्ट

Automatic Car: भारतीय सड़कों पर ऑटोमैटिक कारों की बढ़ती लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें