back to top
8 जुलाई, 2024
spot_img

ध्यान दीजिए! Darbhanga में CMR की भारी गड़बड़ी, दो प्रखंडों को छोड़ सब जगह फंसी वसूली, DM की दो टूक, तय समय में चावल नहीं जमा तो राइस मिलें होंगी बंद!, DM Kaushal Kumar ने खोला लापरवाही का पिटारा, मिलर-पैक्स अध्यक्षों पर कार्रवाई तय!

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

ध्यान दीजिए! दरभंगा में सीएमआर की भारी गड़बड़ी, दो प्रखंडों को छोड़ सब जगह फंसी वसूली। DM दरभंगा कौशल कुमार ने लापरवाही का पिटारा खोलते हुए मिलर और पैक्स अध्यक्षों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। ऐसे में,मिलर और पैक्स अध्यक्षों पर होगी सख्त कार्रवाई@दरभंगा,देशज टाइम्स।

CMR वसूली में लापरवाही पर भड़के जिलाधिकारी, दरभंगा में सभी प्रखंडों में अधूरी आपूर्ति पर जताई नाराजगी

जिला स्तर पर सिर्फ 77% वसूली, दरभंगा में CMR आपूर्ति बनी चिंता का विषय। DM दरभंगा का अल्टीमेटम: तय समय में चावल नहीं जमा तो राइस मिल होगी बंद! लाइसेंस कर दी जाएंगीं रद।@दरभंगा,देशज टाइम्स।

समाहरणालय में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में खरीफ विपणन 2024-25 को लेकर बैठक में अल्टीमेटम

दरभंगा, देशज टाइम्स | समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के तहत धान अधिप्राप्ति (Procurement) एवं CMR (Custom Milled Rice) वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Railway News | Darbhanga को मिली दो नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, बनेगा ₹10 करोड़ से Software Technology Park

CMR आपूर्ति के संदर्भ में प्रमुख बातें

भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है। सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर तिथि बढ़ने की संभावना। सभी मिलर्स को चेतावनी: “समय पर आपूर्ति नहीं तो लाइसेंस कैंसिल।”

15 जून तक नहीं हो सकी शत-प्रतिशत CMR आपूर्ति

जिले को कुल 28,314.309 मीट्रिक टन धान के विरुद्ध 21,933.725 मीट्रिक टन (77.47%) CMR की आपूर्ति ही हो सकी है। विभाग द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 15 जून 2025 तक शत-प्रतिशत आपूर्ति नहीं होने पर DM ने नाराजगी जताई। सिर्फ दो प्रखंडों को छोड़कर शेष सभी प्रखंडों में CMR वसूली लंबित है।

प्रखंडवार CMR वसूली प्रतिशत

प्रखंडवसूली प्रतिशत
अलीपुर72%
बहादुरपुर75%
बहेड़ी74%
बेनीपुर69%
बिरौल72%
दरभंगा सदर87%
घनश्यामपुर85%
गौड़ाबौराम74%
हायाघाट78%
केवटी77%
जाले86%
कुशेश्वरस्थान77%
कुशेश्वरस्थान पूर्वी86%
मनीगाछी85%
सिंहवाड़ा81%
तारडीह84%
जिला औसत77.47%

DM ने चेताया – लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने लंबित CMR आपूर्ति को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार पदाधिकारियों की पहचान कर कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तिथि बढ़ाई जाती है, तो सभी पैक्स अध्यक्ष व मिलर्स को आपसी समन्वय बनाकर बचे हुए चावल की आपूर्ति हर हाल में करनी होगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga नवोदय विद्यालय हॉस्टल में सातवीं के छात्र की संदिग्ध मौत, केवटी मुखिया रूबी कुमारी के बेटे की मौत से कोहराम

जरिसों स्थित पुष्पम राइस मिल पर विशेष नाराजगी

बैठक में पुष्पम राइस मिल, जरिसों द्वारा CMR आपूर्ति में भारी लापरवाही पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि—

“यदि बढ़े हुए समय में भी CMR की आपूर्ति नहीं हुई, तो मिल की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी जाएगी।”

इन अधिकारियों की रही उपस्थिति

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में सत्येंद्र प्रसाद – उप निदेशक, जनसंपर्क, प्रेम कुमार शर्मा – जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता अधिकारी, पैक्स अध्यक्षगण, राइस मिलर्स, एवं अन्य संबंधित अधिकारी शामिल थे।

जरूर पढ़ें

Madhubani में हत्या, Jaipur भागा, Darbhanga में धराया, मरने से पहले तुफैल छोड़ गया था कातिल का क्लू?

हत्या कर जयपुर भागा आरोपी दरभंगा स्टेशन से गिरफ्तार! पुलिस की बड़ी कामयाबी। 1...

जाले में हलधरों के दिल-जले, ‘किस्मत’ में पड़ी दरार, खेतों से निकला धुआं -किसान और मजदूर दोनों बेरोजगार

जाले में सूखे ने मचाई तबाही! धान की फसल बर्बाद, खेतों में पड़ी दरारें।...

Live CM Nitish Event in Darbhanga | दरभंगा तैयार! पेंशन में बड़ी राहत! CM Nitish 11 जुलाई को ₹1100 की नई दर सीधे खातों...

बिहार में पहली बार बढ़ी हुई पेंशन ₹1100 सीधे खाते में! दरभंगा समेत पूरे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें