spot_img

दरभंगा में सोने वाले पुलिस अधिकारी अब जागो…आ रहे एसएसपी साहेब

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। शहरी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि होने के बाद आखिरकार एसएसपी अवकाश कुमार ने इसका जायजा लिया है। कई थानों का जायजा लेने के बाद कई निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

शहर में लोगों के बीच दहशत और उचक्कों की बढ़ी सक्रियता ने पुलिस की नींद उड़ा दी हैं। चोर तो अब पुलिस वालों के घर को भी निशाना बनाने लगे हैं। शायद यही कारण है कि एसएसपी अवकाश कुमार पहली बार बुधवार की देर रात शहर का जायजा लेने के लिए निकले।

- Advertisement -

रात्रि के 12 बजे सबसे पहले एसएसपी अवकाश कुमार ने लहेरियासराय थाना पहुचकर जायजा लिया। इस दौरान राइटर रामप्रवेश प्रसाद गहरी नींद में सो रहे थे। यह देखते ही एसएसपी ने थानाध्यक्ष को राइटर से स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया। इसके बाद एसएसपी नगर थाना पहुंचे। जहां रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ ओडी पदाधिकारी भी उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के उपरांत एसएसपी नगर थाना से निकलकर विश्वविद्यालय थाना होते हुए दिल्ली मोड़ गए। इस बीच कई गश्त गाड़ी को उन्होंने चेक करते हुए बहादुरपुर थाना से रात्रि के तीन बजे वापस हो गए। इस बीच सब कुछ सही पाया दिए गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Sanskrit Language को मिलेगी नई उड़ान? KSDSU दरभंगा में जुटे दिग्गज, जनगणना में 'दूसरी भाषा' बनाने की अपील 'सरलमानकसंस्कृतम्'

शहर वासियों की शिकायत थी कि एसएसपी कार्यालय में नहीं बैठते हैं। इस कारण फरियादियों की फरियाद नहीं सुनी जाती। फरयादियो को बार बार आना पड़ता हैं। रात्रि गश्ती ठीक से नहीं होता इस कारण चोरी की घटनाएं होती हैं। देर से ही सही सभी थानों का रात्रि गश्ती के बाबत एसएसपी मुआयना करने तो निकले। लोगों में इस बात से खुशी हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BSNL का ₹1,551 वाला प्रीपेड प्लान: साल भर मिलेगी बंपर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

Prepaid Plan: भारतीय दूरसंचार बाजार में निजी कंपनियों की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, सरकारी...

R Ashwin: सहवाग-चोपड़ा ने अश्विन की कमेंट्री में लगाई आग, सुनाया मजेदार किस्सा

R Ashwin: आईपीएल 2026 का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के...

Monthly Horoscope April 2026: अप्रैल का मासिक राशिफल और आपके जीवन पर प्रभाव

Monthly Horoscope April 2026: चैत्र मास की पवित्रता और नववर्ष के आगमन के साथ,...

वोक्सवैगन ID पोलो EV: इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का नया युग!

Volkswagen ID Polo EV: वोक्सवैगन आईडी पोलो ईवी की बहुप्रतीक्षित प्रोडक्शन-रेडी तस्वीरें सामने आ...