

कुशेश्वरस्थान। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार सोमवार को दोपहर बाद कुशेश्वरस्थान पहुंचे। अपने कुशेश्वरस्थान प्रवास के दौरान स्थानीय शिव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और अपने प्रमंडल में अमन चयन के साथ-साथ सुख समृद्धि की कामना भोले नाथ से किया।
मंदिर के प्रधान पुजारी तथा आचार्य कमलेश झा ने आयुक्त श्री कुमार को विधि विधान से पूजा-पाठ कराया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन एवं न्यास समिति के सदस्यों साथ बैठक कर श्रावणी मेला खास कर सावन के शेष बचे सोमवारी में पूजा-अर्चना करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाइयां न हो इस पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने इसके लिए स्थानीय प्रशासन और न्यास समिति को विशेष चुस्त दुरुस्त रहने को कहा। आयुक्त श्री कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कुशेश्वरनाथ बाबा से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यहां पर विशेष ध्यान है और यहां के विकास के लिए ध्यान आकृष्ट करेंगे। इसीलिए मैं बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आया हूं ,और जो भी कमी रहेगा विकास कार्य में इसके लिए एसडीओ, एसडीपीओ को आकृष्ट कराने के लिए कहा है।
साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा के शिवोतर भूमि को किसी भी व्यक्ति की ओर से निजी स्वार्थ में नहीं लेंगे। इसके लिए सीओ को निर्देश दिया गया। अविलंव शिवोतर की सारे भूमि की कागजात कार्यालय में उपलब्ध कराएं, ताकि शिवनगरी का विकास हो। साथ ही शिवनगरी में विवाह भवन तथा यात्री की ठहराव के लिए बनाने की बात कही। उन्होंने बाबा मंदिर परिसर को और बड़ा करने की बात कही।
बाबा नगरी में प्रशासनिक स्तर से तथा न्यास की ओर से की गई विशेष व्यवस्था की सराहना की। मौके पर एसडीओ संजीव कुमार कापड़, एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, न्यास समिति के सचिव विमल चंद्र खां पूर्वी सीओ अखिलेश कुमार थाना अध्यक्ष अमित कुमार, न्यास समिति सदस्य कृष्ण कांत हजारी, रैशन झा, सरोज झा, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।



You must be logged in to post a comment.