back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 27, 2026
spot_img

दरभंगा में निकला नागरिक मार्च, सरकार से पूछे गए सवाल…क्यों? लोगों को भटकाने की कर रहे साजिश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें
महंगाई, बेरोजगारी व देश बेचने की नीतियों को लेकर उठ रहे जनाक्रोश को भटकाना चाहती है भाजपा की सरकार: माले
फुलवारीशरीफ में गिरफ्तार लोगों पर आतंकवाद के अरोप के ठोस सबूत दें सरकार: माले

- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। फुलवारी शरीफ में बिना किसी आतंकवादी गतिविधि में शामिल होने के ठोस सबूत के हुए गिरफ्तारी, देशद्रोही- आतंकवादी कहकर मुस्लिम सुमदाय को बदनाम करने व प्रताड़ित करने, मुस्लिम समुदाय को टारगेट करने, महंगाई, बेरोजगारी से जनाक्रोश को भटकाने के लिए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की भाजपाई साजिश, दरभंगा के वकील नूराद्दिन जंगी की गिरफ्तारी के खिलाफ भाकपा (माले), इंसाफ मंच व एआईपीएफ के बैनर तले लहेरियासराय पोलो मैदान से नागरिक मार्च निकाला गया।

- Advertisement -

नागरिक मार्च का नेतृत्व भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता आरके सहनी, भाकपा (माले) नगर सचिव सदीक भारती,दरभंगा में निकला नागरिक मार्च, सरकार से पूछे गए सवाल...क्यों? लोगों को भटकाने की कर रहे साजिश एआईपीएफ के भूषण मंडल, रंजन सिंह, इंसाफ मंच के जिला उपाध्यक्ष मो. मुर्तजा, रिजवान आजाद, आइसा के मयंक कुमार, देवेंद्र कुमार आदि ने नेतृत्व किया। नागरिक मार्च लहेरियासराय पोलो मैदान से निकलकर लहेरियासराय टावर टावर से पुनः पोलो मैदान में आकर सभा मे तब्दील हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: रफ्तार का कहर! Benipur में बाइक से शादी में जा रहे 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, 2 की हालत नाजुक

इस अवसर पर भाकपा माले के वरिष्ठ नेता आरके सहनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाकपा माले राज्य राज्य सचिव के नेतृत्व में एक जांच टीम फुलवारी शरीफ पहुंच कर जांच किया. जांच में ऐसा कुछ भी साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है और अभी तक पुलिस भी कोई साक्ष्य नहीं पेश कर पाई हैं। यह मुस्लिम समुदाय के खिलाफ माहौल पैदा करने की साजिश है और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करके चुनाव जीतने की भाजपाई साजिश हैं।

वहीं, भाकपा (माले) राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए और देश की जनता को गुमराह करने के लिए मुस्लिम समुदायों पर विशेष अभियान चलाकर जनता को मुद्दों से भटका रही है। देश में आजादी के बाद आवश्यक वस्तुओं पर कर नहीं लगाया गया था, लेकिन भाजपा आर एस एस की सरकार इन वस्तुओं को भी टैक्स के दायरे में ला दिया है।

देश के खजाने से पूंजी पतियों का कर्ज माफ किया जा रहा है लेकिन गरीब मध्यवर्ग के लोगों को कर्ज के तले खेला जा रहा है। 2022 में पूंजी पतियों को 4.50 लाख टैक्स माफ किया गया। दिन रात एवं बरसात के दिनों में खेतों में काम कर फसल को रुक जाते हैं किसान उन्हें अभी तक एमएसपी का कानून नहीं बनाया गया है।

इन मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा आर एस एस हिंदू मुस्लिम जनसंख्या नियंत्रण एवं विभिन्न तरह के प्रॉपगैंडा फैलाकर सता पर काबिज है। जब देश के गरीब को पेट का भूख बर्दाश्त नहीं होगा तब नफरत की सरकार चला रही लोगों पर देश की जनता टूट पड़ेगी और सत्ता से बेदखल कर देगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जमालपुर फायरिंग कांड का Kusheshwar Asthan कनेक्शन, पुलिस ने दो सगे भाइयों को 3 देसी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस के साथ दबोचा

इस अवसर पर मो. नाजिम, मो. मुर्तुजा राईन जिला उपाध्यक्ष इंसाफ मंच नूरुद्दीन जंगी की मां मोसमात समसून निशा,शाह जहां खातून रेना प्रवीन, हाफिज मो. मुस्ताक मो. इरफान, मो.जाहिद, विजय महासेठ, उमेस महासेठ, मो. फिरोज उर्फ बबलू , मो. हुसैन, मो.राहत अली, राजा कुमार, डॉ. मकर आलम, मो. मोजिम समेत कई लोग शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आमलकी एकादशी: आज का पंचांग २७ फरवरी २०२६, शुक्रवार

Aaj Ka Panchang: आज के पावन दिन, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी पर,...

विजय रश्मिका वेडिंग: सात फेरों के बाद सामने आईं विजय और रश्मिका की प्यारी तस्वीरें, आनंद देवरकोंडा ने लुटाया भाभी पर प्यार!

Vijay Rashmika Wedding विजय रश्मिका वेडिंग: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों प्यार का मौसम छाया...

Dostana 2: सामने आई नई लीड एक्ट्रेस, विक्रांत मैसी और लक्ष्य संग जमेगी किसकी जोड़ी?

Dostana 2 News: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी फिल्म...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका का BMC Budget: मुंबई के भविष्य का खाका

BMC Budget: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹80,952 करोड़ का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें