spot_img

Darbhanga News| Benipur News| ROB और FlyOver का प्रावधान, DPR भी है श्रीमान्, मगर कहां फंसा है समाधान, यात्रा करने वाले रहें….सावधान

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Benipur News| ROB और FlyOver का प्रावधान, DPR भी है श्रीमान्, मगर कहां फंसा है समाधान, यात्रा करने वाले रहें….सावधान क्योंकि आप जाम में बुरी तरह फंसने वाले हैं। यही है, बेनीपुर के निर्माणाधीन एसएच 88 वरुणा से रसियारी सड़क मार्ग की हकीकत। जहां, आने वाले समय में बेनीपुर अनुमंडल सहित मुख्य मार्ग से गुजरने वाले आम यात्रियों के लिए एक बड़ी मुसीबत लाने वाली है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Darbhanga News| Benipur News|अभी ना तो सरकारी महकमे की नजर, और ना हीं निर्माण एजेंसी की।

इसके पीछे अभी ना तो सरकारी महकमे की नजर हैं। और ना हीं निर्माण एजेंसी की। इसे लेकर स्थानीय विभिन्न राजनीतिक संगठन के लोग अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Benipur News| वरुना टू रसियारी एस एच 88 लगभग डेढ़ दशक से निर्माणाधीन

जानकारी के अनुसार, वरुना टू रसियारी एस एच 88 लगभग डेढ़ दशक से निर्माणाधीन  है। उक्त सड़क निर्माण के लिए सरकार की ओर से सी एंड सी चड्ढा एंड चड्ढा कंपनी को 2011 में निर्माण का दायित्व सोपा गया था जिसके लिए5 वर्षों कीअवधि निर्धारित थी ।उक्त पथ को2016 में निर्माण कार्य पूरा किया जाना था। निर्माण कार्य प्रारंभ होने के साथ उक्त पथ में आरओबी और फ्लाई ओवर का भी प्रावधान किया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News कुशेश्वरस्थान में गूंजे जयकारे: 51 कलशों की शोभायात्रा से भक्ति में डूबा भरडीहा!

Darbhanga News| Benipur News| एक फ्लाई ओवर बेनीपुर बिरौल मुख्यपथ में

इसमें एक फ्लाई ओवर बेनीपुर बिरौल मुख्यपथ में स्टेट बैंक शाखा के समीप चौराहा पर निर्धारित थी। जबकि आरओबी आशापुर अलीनगर पथ मेंअं टौर के समीप निर्माण होना था। लेकिन, उक्त सड़क का निर्माण निर्माण कंपनी के कथित लापरवाही के कारण5 वर्षों के बदले 15 वर्ष में भी पूरा होने की संभावना नहीं है । सड़क निर्माण कार्य 100 दिन चले ढाई कोस की कहावत चरितार्थ कर रही है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा की महिलाओं को मिली बड़ी सौगात! शहर में खुला पहला 'पिंक शौचालय', जानें क्या है खास

Darbhanga News| Benipur News| दरभंगा बेनीपुर कुशेश्वरस्थान पथ के बेनीपुर में

साथ ही, उक्त सड़क में आरोबी और फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य छोड़ दिया गया है।फलस्वरूप आने वाले समय में दरभंगा बेनीपुर कुशेश्वरस्थान पथ के बेनीपुर में भीषण जाम की समस्या उत्पन्न होने वाली है। वैसे, तो अभी भी, बेनीपुर भरत चौक से लेकर अंबेडकर चौक तक जाम की समस्या बेनीपुर के नियति में शामिल हो गई है। लेकिन, अब उक्त सड़क के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जाम की समस्या और अधिक बढ़ने वाली है वैसे तो कुशेश्वरस्थान उपचुनाव के समय बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से पथ निर्माण विभाग को दरभंगा बेनीपुर कुशेश्वरस्थान पथ को दोहरीकरण करने का निर्देश दिया गया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime|छठ घाट से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, चाकू गोदकर लूटी सोने की चेन, पुलिस ने एक को दबोचा

Darbhanga News| Benipur News|सड़क का डीपीआर बनाकर भेजा जा चुका है

इस आलोक में सड़क का डीपीआर बनाकर भेजा जा चुका है। इससे सड़क पर यातायात और अधिक बढ़ने की प्रबल संभावना है। जिसे देखते हुए स्थानीय विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर उक्त समस्या से अवगत कराया ।अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माण कंपनी के महाप्रबंधक एवं जिला पदाधिकारी को उक्त मामले की जानकारी देते हुए फ्लाई ओवर एवं आरोबी निर्माण की दिशा में कार्य करने का अनुरोध किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News|बेनीपुर के लोगों के लिए बड़ी खबर! आंखों की रोशनी नहीं जाएगी, मुफ्त में होगा जीवन हॉस्पिटल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन, कार्ड की...

Benipur News: बेनीपुर के जीवन हॉस्पिटल ने आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए बड़ी पहल की है। यहां मोतियाबिंद का ऑपरेशन अब बिल्कुल मुफ्त होगा, जिसके लिए आयुष्मान कार्ड की अनिवा#BenipurNews,#MotiyabindOperation,#BiharHealth

BPSC का बड़ा फैसला: अब इन हजारों पदों पर सिर्फ इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, TRE 4.0 पर भी आया अपडेट!

BPSC Exam Calendar: बीपीएससी ने नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसमें 33,320 शिक्षक भर्ती (TRE 4.0) की तारीख और इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक समेत कई पदों पर सिर्फ इंटरव्यू से चयन की#BPSCExamCalendar,#BiharJobs,#TRE4

Darbhanga Crime|कुशेश्वरस्थान में कट्टा लहराना पड़ा महंगा! पुलिस ने दबोचा, iPhone-Pulsar भी जब्त

Kusheshwar Asthan News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान बाजार में पुलिस ने देसी कट्टा लहरा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कट्टे के साथ-साथ आईफोन, ओप्पो मोबाइल और पल्सर बाइक भ#KusheshwarAsthan,#DarbhangaCrime,#BiharPolice

गोपालगंज की सोनी अब अगस्तया गुप्ता! 20 साल की उम्र में ऐसे बदली जिंदगी, AIIMS में हुई सर्जरी

Gopalganj Gender Change: गोपालगंज की सोनी कुमारी अब अगस्तया गुप्ता बन गई हैं। 20 वर्षीय अगस्तया ने दिल्ली एम्स में हार्मोन थेरेपी और सर्जरी के जरिए जेंडर ट्रांजिशन कराकर अपनी नई पहचान ह#GopalganjNews,#GenderTransition,#AugustyaGupta