

जाले, देशज टाइम्स। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच शनिवार को जाले थाना परिसर में अंचलाधिकारी राकेश कुमार व थानाध्यक्ष यशोदा नंद पांडेय की संयुक्त देखरेख में आयोजित परामर्श सभा में एक मामले का निष्पादन किया गया।
जानकारी के अनुसार, हालांकि इस दौरान आधा दर्जन से अधिक मामलों को लेकर पक्षकार पहुंचे थे। लेकिन, जाले थाना क्षेत्र के गरारी पंचायत के दीघोपट्टी गांव के जटिल मामले को सुलझाने में वक्त लगा।
इस मामले के प्रथम पक्ष- मैमून हक के पुत्र मो. अशफाक एवम द्वितीय पक्ष मो. ईसा मोमिन के पुत्र मो. शमशुल के विवाद हुए भूमि विवाद को अंचलाधिकारी की ओर से अमीन बहाल कर हुए नापी के बाद मामला को निष्पादित किया गया।
जानकारी के अनुसार, यह भूमि विवाद के कारण दोनों पक्ष वर्षो से विभिन्न न्यायालय से मुकदमा के बाद परमर्श सभा में आवेदन देकर मामले को सुलझाने की गुहार लगाया था।
- Advertisement -


