spot_img

दरभंगा के बेनीपुर और बिरौल अनुमंडल के आठ लाख उपभोक्ता घटिया माप-तौल सामग्री खरीदने को मजबूर, सप्ताह में एक दिन खुलता है माप तौल विभाग, केयर टेकर अधिकारी के भरोसे पूरा सिस्टम

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो, सतीश चंद्र झा की रिपोर्ट। दो अनुमंडलों के आठ लाख से अधिक आबादी के उपभोक्ताओं को उचित माप एवं तौल पर उपभोक्ता सामग्री को उपलब्ध कराने वाले माप तौल विभाग बेनीपुर में नकारा साबित हो रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

उपभोक्ताओं को घटिया कांटा,
वाट, लीटर एवं मीटर से सामान खरीदने को मजबूर होना पड़ता है। गत दो दशकों से बेनीपुर में स्थापित माप तौल विभाग का कार्यालय स्थापित है। इसमें बेनीपुर के साथ-साथ बिरौल अनुमंडल के सभी प्रखंड उक्त कार्यालय में समाहित है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

यह कार्यालय लगातार पैंच उधार के
पदाधिकारी के जिम्मे निर्भर है। बेनीपुर अनुमंडल के बेनीपुर एवं अलीनगर प्रखंड के साथ-साथ बिरौल अनुमंडल के बिरौल, गौड़ाबौराम, घनश्यामपुर, किरतपुर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं पश्चिमी प्रखंड के लिए बेनीपुर में ही पिछले दो दशक से कार्यालय संचालित है।

जो कि पूर्व में बहेड़ा में एक खंडहरनुमा भवन में संचालित हुआ करता था। वर्तमान में एक दशक से कृषि उत्पादन बाजार समिति का अस्तित्व समाप्त होने के बाद विनोदानंद झा विनोद क्लब में संचालित है। लेकिन, उक्त कार्यालय में भी पैंच उधार के पदाधिकारी हमेशा कार्यरत रहा करते हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

जो सप्ताह में मात्र 1 दिन शुक्रवार को कार्यालय का कार्य निष्पादन के लिए बेनीपुर पहुंचा करते हैं। परिणाम स्वरूप बेनीपुर के आम उपभोक्ताओं को घटिया माप तौल के सहारे कम वजन एवं कम वजन का समान खरीदने को मजबूर होना पड़ता है।

बाजार में ऐसी आम धारणा है कि मछली बाजार, सब्जी बाजार, फल बाजार के साथ-साथ पेट्रोल पंप पर भी कम माप एवं तौल का सामान लेने का मजबूर होना पड़ता है। लेकिन इसे देखने के लिए पदस्थापित पदाधिकारी अपने आप को निस्सहाय महसूस कर रहे हैं।

इस संबंध में बेनीपुर के प्रभारी माप तौल निरीक्षक राजेंद्र महतो से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बेनीपुर में 4000 निबंधित विक्रेता हैं। इन्हें विभाग की ओर से कांटा बाट, लीटर, मीटर की अनुज्ञति प्राप्त है।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

उक्त मामले की यदि गहन समीक्षा की जाए तो मात्र एक बेनीपुर बाजार में ही उससे कहीं अधिक व्यवसाई कार्यरत हैं। इस संबंध में पूछने पर उन्होंने बताया कि विगत 6 माह से मैं बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल में कार्यरत हूं। 4 दर्जन से अधिक जगह पर छापामारी की गई है।

तीन सौ से अधिक नए व्यवसायियों का निबंधन किया गया है। लेकिन विभाग से पदाधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों का बहाली बाधित है। फलस्वरूप कार्य में काफी कठिनाई हो रही है। मैं दरभंगा में कार्यरत हूं और मुझे बेनीपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है जिसे मैं ढो रहा हूं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कैमूर में खौफनाक वारदात: बकरी हटाने को कहा तो बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला!

Kaimur Murder: कैमूर में एक बेटे ने बकरी बांधने के मामूली विवाद में अपने पिता को पीट-पीटकर मार डाला. चैनपुर के इस्माइलपुर गांव की इस खूनी घटना ने सबको चौंका दिया है. पुलिस जां#KaimurMurder,#BiharCrime,#DomesticViolence

मुजफ्फरपुर में अमृत भारत एक्सप्रेस के इंजन ने दिया धोखा, यात्रियों का फूटा गुस्सा!

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया, जिससे ट्रेन दो घंटे से अधिक की देरी से रवाना हुई। यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।#MuzaffarpurNews,#AmritBharatExpress,#BiharTrainDelay

झारखंड बिष्टुपुर हिंसा पर CM सोरेन का कड़ा फैसला: इन जिलों के SSP-SP को हटाया, जानें क्यों?

Jharkhand Law and Order: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के SSP-SP को हटा दिया है। बिष्टुपुर हिंसा के बाद य#JharkhandNews,#HemantSoren,#LawAndOrder

बिहार में सस्ता हुआ 19 KG वाला गैस सिलेंडर! होटल-रेस्तरां मालिकों के लिए बड़ी खबर, जानिए नई कीमत

Bihar LPG Price: बिहार में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई की शुरुआत में 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 172.50 रुपये घट गई है, अब यह 3241.50 रुप#BiharLPGPrice,#CommercialCylinder,#GasPriceCut