

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड के सुपौल पंंचायत में पंद्रहवीं वित्त से किये जा रहे योजनाओं को लेकर स्थानीय लोग एवं कई जनप्रतिनिधियों ने सवाल खड़े कर दिये हैं।
पदाधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद इन योजनाओं की जांच नहीं की गई है। इससे आक्रोशित लोग इस मामले को जिलाधिकारी से लेकर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तक पहुंचाने की तैयारी में जुट गए हैं।
वर्तमान समय में सुपौल पंंचायत के वार्ड संख्या 11 में पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया। कार्य स्थल पर योजना से संबंधित बोर्ड लगाये बगैर निर्माण शुरू करने का विरोध स्थानीय लोगों के करने लगे। वार्ड सदस्य हरिशंकर सहनी, मुकेश सिंह, धर्मेंद्र साह, मदन सहनी, छोटे सहनी, रमेश माली, गोविंद सहनी, धर्मेंद्र सहनी सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि जेई, संवेदक की ओर से योजना का वोर्ड लगाये बगैर कार्य शुरू कर दिया गया।
कार्य स्थल पर घटिया ईंट का उपयोग किया जा रहा है। गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं हो रहा है। कहने पर संवेदक के कुछ लोग दबंगता पर उतारू हो जाते हैं। इन लोगों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के पर भी जांच नहीं की गई।
अब इस मामले को जिलाधिकारी से लेकर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तक ले जाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में जेई ब्रजेश कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि जिला मुख्यालय के बैठक में जा रहा हूं। जेई ने भी निर्माण कार्य शुरू करने से पहले स्थल पर वोर्ड नहीं लगाना नियम के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि जहां तक घटिया ईंट उपयोग करने की बात है उसकी जांच की जाएगी।

