मई,20,2024
spot_img

दरभंगा के बिरौल में ओबेदुल रहमान और रेणु देवी की बलाट में प्रतिनियुक्ति से फिर गहराया विवाद, ग्रामीणों ने जड़ा स्कूल में ताला

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बलाट में शिक्षक को लेकर फिर से विवाद उत्पन्न हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट में ताला जड़ कर विभागीय पदाधिकारी को बलाट आने की मांग कर रहे हैं।

शिक्षकों और ग्रामीणों के बीच विवाद
से बच्चों की पढ़ाई फिर से बाधित हो गया है। जिसकी चिंता न तो बच्चों के अभिभावकों को है और न ही विभागीय पदाधिकारी को है। विद्यालय में तालाबंदी की सूचना मिलते ही बीईओ इंदू सिन्हा और बीआरपी रमेश ठाकुर बलाट गांव पहुंच कर मामले की तहकीकात करते हुए ग्रामीणों से विवाद की वजह पूछा।

इस दौरान ग्रामीणों ने 25 जुलाई 2016 को हुए घटना क्रम की जानकारी बीईओ को दिया। उपस्थित महिला-पुरुषों ने पदाधिकारी से कहा कि ओबेदुल रहमान और रेणु देवी पूर्व से विवादित रहे हैं।दरभंगा के बिरौल में ओबेदुल रहमान और रेणु देवी की बलाट में प्रतिनियुक्ति से फिर गहराया विवाद, ग्रामीणों ने जड़ा स्कूल में ताला ऐसे शिक्षक के रहने से यहां पढ़ रहे बच्चों का भविष्य के साथ साथ विद्यालय का अनुशासन समाप्त हो जाएगा। स्थानीय लोगों के शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बीईओ ने पूर्व के दोनों विवादित शिक्षकों को हटाने का आश्वासन दिए जाने के बाद विद्यालय का ताला खोल दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| सुपौल-बेनीपुर मुख्य सड़क का विष्णुपुर मोड़...Accident का Turning Point...इस बार Scorpio... अज्ञात...क्षतिग्रस्त

बीईओ ने बताया कि ग्रामीण दोनों विवादित शिक्षक शिक्षिका को हटाने पर अड़े हुए हैं। बच्चों का पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए विद्यालय में अन्य शिक्षकों को निर्देश दिया गया है।दरभंगा के बिरौल में ओबेदुल रहमान और रेणु देवी की बलाट में प्रतिनियुक्ति से फिर गहराया विवाद, ग्रामीणों ने जड़ा स्कूल में ताला जानकारी के अनुसार, एक जुलाई 2022 को बीईओ कार्यालय की ओर से ओबेदुल रहमान और रेणु देवी को प्राथमिक विद्यालय चौपाल टोला से प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए मूल विद्यालय बलाट मे योगदान देने का निर्देश दिये जाने के बाद मामला फिर से विवादित हो गया था।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें