spot_img

दरभंगा में 14 से 19 फरवरी तक वार्डों में, 22 फरवरी को पंचायत स्तर पर आम सभा का आयोजन कर लगेगा कोविड-19 का टीका

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग, प्रत्यय अमृत ने राज्य के सभी जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति को पत्र निर्गत करते हुए कहा है कि 14 से 19 फरवरी 2022 तक पंचायती राज संस्थानों के जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी वार्ड में वार्डवार वार्ड सभा का तथा 22 फरवरी 2022 को पंचायत स्तर पर आम सभा की बैठक का आयोजन कर उसी दिन ही सभी योग्य लाभार्थियों को कोविड-19 के टीका से आच्छादित किया जाए।

- Advertisement -

उन्होंने कहा] राज्य में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु (Corona vaccine will be taken in Darbhanga) विभिन्न आयुवर्ग यथा – 15 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष एवं इससे अधिक आयुवर्ग के सभी लाभार्थियों को कोविड-19 के टीका से आच्छादित किया जा रहा है।

- Advertisement -
दरभंगा में 14 से 19 फरवरी तक वार्ड स्तर, 22 फरवरी को पंचायत स्तर पर आम सभा का आयोजन कर लगेगा कोविड-19 का टीका
दरभंगा में 14 से 19 फरवरी तक वार्ड स्तर, 22 फरवरी को पंचायत स्तर पर आम सभा का आयोजन कर लगेगा कोविड-19 का टीका

इसके साथ ही द्वितीय खुराक के आच्छादन के 09 माह की अवधि पूर्ण किये सभी हेल्थ केयर वर्कर (सरकारी एवं निजी सहित), फ्रंट लाईन वर्कर एवं 60 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग के Comorbidities श्रेणी के लाभार्थियों को सतर्कताखुराक (Precaution Dose) से आच्छादित किया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  3D प्रिंटिंग से Darbhanga के छात्रों का भविष्य होगा रोशन! जानिए कैसे बदल रही है तकदीर

उक्त के आलोक में उन्होंने कहा कि कोविड 19 टीकाकरण के आच्छादन को Community स्तर पर सुदृढ़ किये जाने हेतु वार्डवार सभा का आयोजन कर अधिक से अधिक लाभार्थियों को टीकाकृत्त कराया जाए।

इसके साथ ही राज्य के पंचायतीराज संस्थानों के वार्ड स्तर पर नये चयनित जनप्रतिनिधियों का संबंधित सभी वार्ड में दिनवार कार्य-योजनानुसार वार्ड सभा कराकर बैठक के दिन ही एक टीकाकरण दल द्वारा कम से कम दो आंगनवाड़ी केन्द्र पर टीकाकरण कराया जाय।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा एयरपोर्ट पर दिल दहला देने वाला मंजर: फटा फ्लाइट का टायर, फिर कैसे बची 150 यात्रियों की जान?

15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोर/किशोरियों के लिये :- प्रत्येक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा अपने संबंधित क्षेत्र में घर-घर जाकर तैयार किये जा रहे सूची से ड्यू लाभार्थियों को टीकाकृत होने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इसके साथ ही वार्ड सभा के दिन कोविड-19 टीकाकरण के महत्व को बताते हुय कोविड टीका से वंचित लाभार्थियों को प्रोत्साहित कर टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया जाय।

60 वर्ष एवं इससे अधिक आयुवर्ग के Comorbidities श्रेणी के लाभार्थियों को:-  Precaution Dose के लिये वार्ड स्तर पर 60 वर्ष एवं इससे अधिक आयुवर्ग के सभी योग्य वृद्धजनों/पेंशनरों (60 वर्ष – अथवा इससे अधिक आयुवर्ग ) को कोविड 19 के Precaution Dose टीका से वंचित लाभार्थियों को आशा/आंगनवाड़ी/वार्ड सदस्य/विकास मित्र/शिक्षक/सहयोगी संस्था आदि के प्रतिनिधियों के माध्यम से प्रोत्साहित कराकर टीकाकृत कराया जाय।

वहीं पंचायत स्तर पर 22 फरवरी 2022 को राज्य के सभी पंचायतों में संबंधित पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में आम सभा की बैठक का आयोजन कर बैठक के दिन ही टीकाकरण सत्र का आयोजन कर सभी योग्य लाभार्थियों यथा :- 15 से 18 वर्ष के किशोर एवं किशोरियों तथा 60 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग के Comorbid श्रेणी के वैसे लाभार्थी जिनका कोविड 19 टीका के द्वितीय खुराक लेने के पश्चात् 09 माह की अवधि पूर्ण कर ली गई है, उन्हें Precaution Dose के टीका से आच्छादित कराया जाना सुनिश्चित किया जाय।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में ऐतिहासिक गुंबद क्षतिग्रस्त! जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी आसमानी बिजली, 25 भक्तों की जान बची, अब आगे क्या होगा?

उन्होंने कहा कि आम सभा में प्रखण्ड स्तर से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा नामित सदस्य के साथ-साथ संबंधित प्रखण्ड के स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा संबंधित क्षेत्र की आशा एवं आशा फैसिलिटेटर, आंगनवाड़ी, जीविका के सदस्य एवं शिक्षा विभाग के नामित सदस्य आदि की उपस्थिति अनिवार्य होगा।

उपरोक्त गतिविधियों का संचालन, अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा।

उपरोक्त कार्य के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निदेश निर्गत करते हुए प्रखण्ड स्तर पर भी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन करवाकर उपरोक्त कार्य  सुनिश्चित करवाने का निदेश दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…

Bihar Panchayat Election: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार परिसीमन नहीं होगा, जिससे लाखों उम्मी#BiharPanchayatElection,#DeepakPrakash,#PanchayatiRaj

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct