

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाने वाले दुष्कर्मी चचेरा नाना को पुलिस ने जेल भेज दिया।
इस मामले को लेकर पीड़िता की मां के लिखित बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि इस मामले में नामजद आरोपी पीड़िता के चचेरा नाना के विरुद्ध कांड संख्या 122/23 U/s-376(2)(एम) आईपीसी एण्ड 4/6 पोक्सो एक्ट दर्ज किया गया है।
पीड़िता से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को दिये बयान में घटना होने की बात स्वीकार किया है। वहीं चिकित्सकीय जांच में भी घटना घटित होने की पुष्टि हुई है।
दूसरी ओर क्षेत्र की जनता ने इसे जघन्य अपराध बताते हुए दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी सजा देने की मांग माननीय न्यायालय से की है। इससे आने वाले समय में ऐसी घटना करने से पहले लोग सोचे। इसका दोहराव नहीं हो।


