back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में भाकपा की हुंकार, देश गंभीर आर्थिक संकट में, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य की स्थिति काफी खराब, कमेटी का गठन, रामधनी झा फिर बने अंचल सचिव

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेनीपुर। स्थानीय जन नायक कर्पूरी बाबा नागार्जुन स्टेडियम में शनिवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का 23 वां अंचल सम्मेलन का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के लक्ष्मी झा, काशी नाथ ठाकुर, सजनी देवी, अमोल देवी ने संयुक्त रूप से किया। वहीं,  जिला सचिव अविनाश ठाकुर की ओर से झंडोत्तोलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया।

- Advertisement -

जिला सचिव अविनाश ठाकुर ने कहा
कि देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रही है। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य की स्थिति काफी खराब स्थिति में है। देश को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित कर आम जनता को मूल संकट से ध्यान बांटने का काम किया जा रहा है।.इसके कारण गरीब अमीर के बीच खाई बढ़ती जा रही है। गरीबों को अपना हक नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जाले अंचल कार्यालय में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 27 मामलों पर सीओ ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अंचल सचिव रामधनी झा 
ने राज्य एवं केंद्र सरकार की विफलता पर प्रकाश डालते कहा कि यह सरकार गरीब विरोधी सरकार है। गरीबों को हक दिलाने के लिए हमारी पार्टी सदा आगे रहा है और आंदोलन करता रहेगा।

इस दौरान पार्टी का अंचल कमेटी का गठन किया गया। इसमें रामधनी झा को पुन: अंचल सचिव, रमन जी पासवान को संयुक्त सचिव सहित 15 सदस्यी कमेटी का गठन किया गया।

वहीं, जिला कमेटी सदस्य गोपाल ठाकुर ने समापन भाषण के दौरान कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को गरीब हितैषी योजनाओं का लाभ पहुंचावे तथा पार्टी संगठन को मजबूत करे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इस वीकेंड की खास OTT Release: घर बैठे उठाएं मनोरंजन का डबल डोज!

इस वीकेंड की खास OTT Release: घर बैठे उठाएं मनोरंजन का डबल डोज! हर हफ्ते...

Bihar News: रजिस्ट्री कार्यालय अब SUNDAY को भी मिलेंगी OPEN, जनता को बड़ी राहत, अब CCTV की कवायद

Bihar News: कभी-कभी सरकारी फैसलों की सुस्त चाल पर सवाल उठते हैं, लेकिन कुछ...

Royal Enfield Classic 350: धाकड़ मुकाबला, जानें कौन है किंग!

Royal Enfield Classic 350: जब बात क्लासिक क्रूजर मोटरसाइकिल्स की आती है, तो भारत...

ग्लोबल क्रूड ऑयल मार्केट में भारत का नया दांव: सऊदी अरब बना फिर से पसंदीदा सप्लायर?

Crude Oil Market: वैश्विक तेल बाजार में एक बड़ा भू-राजनीतिक और व्यापारिक बदलाव सामने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें