back to top
17 फ़रवरी, 2024
spot_img

Darbhanga में CPM के राष्ट्रीय महासचिव Sitaram Yechury का BJPपर सीधा हमला, कहा-आज सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ED है…

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। लहेरियासराय स्थित प्रेक्षा गृह में सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव  सीताराम येचुरी ने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला। कहा, जनतंत्र के ऊपर इमरजेंसी के दौर से भी ज्यादा हमला हो रहा है। संविधान और जनतत्र दोनों पर खतरे मंडरा रहे हैं। इन दोनों को बचाना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए अनिवार्य है कि भाजपा को सत्ता से अलग और दूर रखें।

कहा कि इसी के मद्देनजर INDIA गठबंधन बना है। आज संविधान के ढांचे पर आक्रमण और हमला इसी सरकार के कारण हो रही है। संविधान के कारण जो संस्था स्वतंत्र होना चाहिए उन सभी पर हमला है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की पूरी खबर

दरभंगा जिला के लहेरियासराय स्थित प्रेक्षा गृह में सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी दरभंगा पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओ ने उनका जोड़दार तरीके से स्वागत किया।

सीपीएम कमिटी की ओ से लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान के प्रेक्षागृह ऑडिटोरियम हॉल में नागरिक जन सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जहां भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस सम्मेलन का आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश के साथ साथ आगमी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी माना जा रहा है।

पत्रकारों से बात करते हुए सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि आज के दिन देश में एक खतरनाक परिस्थिति पैदा हो गई है। हमारे देश की संविधान और जनतंत्र दोनों पर खतरा मंडरा रहा है।

इस दोनों को बचाना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए अनिवार्य है की भाजपा को सत्ता से अलग और दूर रखे। इसी के मद्देनजर INDIA गठबंधन बना है। आज संविधान के ढांचे पर आक्रमण और हमला इसी सरकार के कारण हो रही है। संविधान के कारण जो संस्था स्वतंत्र होना चाहिए उन सभी पर हमला है।

सीताराम येचुरी ने कहा कि जनतंत्र के ऊपर इमरजेंसी के दौर से भी ज्यादा हमला हो रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ा राजनीतिक पार्टी इडी है। राजनीतिक पार्टी का रूप हम इसीलिए कह रहे हैं कि किस पार्टी का गठबंधन किसके साथ होगा या नहीं होगा। कौन नेता किसके साथ रहेगा। अगर वह नेता भाजपा के साथ रहेगा तो आप सही हैं।

यह भी पढ़ें:  DARBHANGA CITY SP ASHOK CHOUDHARY जब पहुंचे जाले थाना, दिखेंगी इलाके में खास आपराधिक कंट्रोल
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें