spot_img

Darbhanga News। Crime Against Women…Devotion। पहली झूल गई फांसी पर, दूसरी की हत्या, तीसरी को इंसाफ…और दुर्गा की जयपुरी प्रतिमा

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News। Crime Against Women। पहली झूल गई फांसी पर, दूसरी की हत्या, तीसरी को इंसाफ यही है महिला के खिलाफ अपराध जिसकी बू अंतरजिला से भी आई है। स्वंय दरभंगा की भी वारदातें हैं, जो समाज को जगाते भी हैं, दुत्कारते भी।

- Advertisement -

Darbhanga News। तीन महिला अपराध की खबरें, हमें चौंकाती हैं, भक्ति भी जगाती है…

कारण, साफ है, तीन महिला संबंधित अपराध की खबरें, हमें चौंकाती हैं। आखिर, महिला सशक्तीकरण और वह भी जब दो दिनों बाद से देवी स्तुति में संपूर्ण मिथिलांचल रमेगा। चैती नवरात्र के पूजन शुरू होंगे। राम के आदर्श का पर्व रामनवमी मनाया जाएगा, ऐसे माहौल पर महिला अत्याचार की खबरें विचलित करती हैं जहां…भगवती दुर्गा की पत्थर की बनी प्रतिमा जयपुर से मंगाई गई है…

- Advertisement -

Darbhanga News। पहली वारदात की खबर सदर के सोनकी ओपी से है..प्रियंका झूल गईं फांसी पर

पहली वारदात की खबर सदर के सोनकी ओपी से है। यहां वासुदेवपुर के रमेश यादव की तीस साल की पत्नी प्रियंका देवी की फांसी पर झूलती लाश पुलिस ने उतारी है। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। परिजन बदहवास। आखिकरकार, वही हुआ जिसकी बुनावट कई महीनों से तनाव बनकर सामने आए हैं। प्रियंका के पति दूसरे प्रदेश में नौकरी करते हैं। प्रियंका किसी बात को लेकर तनाव में थी। आखिरकार, थानाध्यक्ष रूदल कुमार ने छत से झूलती लाश बरामद कर आगे की तहकीकात तेज कर दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News। दूसरी वारदात, कोतवाली थाना इलाके का है…रूना झा की सड़ी लाश मिलती है, शक की सुई घूमती

दूसरी वारदात, कोतवाली थाना इलाके का है। म्यूजियम गुमटी से दो सौ फीट पर रेलवे ट्रैक है। यहीं, सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर थाना के अतरी जगदीशा गांव की स्व.भरत झा की पत्नी 44 साल की रूना झा की लाश मिली है। लाश पूरी तरह से सड़ांध मार रही थी। वह पानी में सड़ चुकी थी, जीभ बाहर निकली थी। नेपाल अपनी मायके से सीतामढ़ी ससुराल जाने के लिए चार दिनों पहले निकली। आशंका है, उसकी हत्या हुई है। दुष्कर्म से भी इनकार नहीं किया जा सकता। वैसे, लाश पर चोट के निशान, दरभंगा जीआरपी की तहकीकात पूरे राज का फाश करेगा, यही उम्मीद।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Child Help Desk दरभंगा में बच्चों के लिए बड़ा फैसला! अब हर थाने में मिलेगा 'चाइल्ड हेल्प डेस्क', ऐसे मिलेगी मदद

Darbhanga News। तीसरी खबर, राहत और उम्मीद से भरी है जहां, हत्यारे को उम्र कैद मिली है

तीसरी खबर, राहत और उम्मीद से भरी है जहां, अज्ञात महिला की हत्या में प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश रमाकांत की अदालत ने सिमरी थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक मुसहरी निवासी रामखेलावन सदा के पुत्र रामदेव सदा को आजीवन उम्र कैद की सजा सुनाई है। तीन सितंबर 2011 को शास्त्री चौक के निकट खेत से अज्ञात महिला की लाश बरामद हुई थी। उसके पूरे शरीर पर जख्म के निशान थे। स्थानीय चौकीदार महेश पासवान के फर्द बयान पर एफआईआर के बाद आज कोर्ट का अहम और निर्णायक फैसला आया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News खेत में जाने से रोका तो 12 साल के बच्चे ने पीया कीटनाशक | जाले में मचा हड़कंप!

Darbhanga News। चौथी खबर,नवरात्र और देवी की स्तुति

क्योंकि… खबर की शुरूआत जब नवरात्र और देवी की स्तुति से हो, तो खबरों का अंत भी उसी पर जहां बिरौल के पोखराम में वासंती नवरात्र की तैयारी में उत्साह है। भगवती दुर्गा की पत्थर की बनी प्रतिमा जयपुर से मंगाई गई है। यही इसी गांव में भगवती की स्थाई प्रतिमा स्थापित करने के लिए मंडप की तैयारी, हवन, यज्ञ, भागवत कथा में पूरा समाज रमेगा। इसी में फिलहाल जुटा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Bihar Land Fraud: जाले के आजाद अंसारी ने पुपरी थाने में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच लाख UPI #BiharLandFraud,#JaleNews,#PoliceComplaint

बिहार: नौवीं की किताबें नहीं मिलीं, छात्रों का आधा साल बर्बाद! बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? स्कूल बना रहे ब्रिज कोर्स

Bihar Class 9 Books: बिहार में नौवीं कक्षा के लाखों छात्रों को नए सिलेबस की सभी किताबें नहीं मिली हैं। आधा सत्र बीतने के बाद भी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें नदारद हैं, जिस #BiharNews,#CBSEBihar,#Class9Books

दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में बाजार से घर लौट रहे सिविल कोर्ट के क्लर्क विक्रम कुमार की अचानक गिरने से मौत हो गई। अविवाहित विक्रम अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और एक बह #DarbhangaNews,#BiharTragedy,#Laheriasarai

दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Bihar Elevated Road: दरभंगा में निर्माणाधीन बिहार एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। डीएम और एसएसपी #BiharNews,#DarbhangaPolice,#ElevatedRoad