मई,19,2024
spot_img

Darbhanga का यह गुस्सा और लहकता अपराध….

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img

बर की शुरूआत पहले वहां से जहां, केके यानि केके पाठक की बड़ी जीत हुई है। केके पर विवादित टिप्पणी, उनकी छुट्‌टी पर टिका-टिप्पणी, रामचरित्र मानस पर खुद का अनपढ़ ज्ञान आखिरकार, इन्हें शिक्षा जगत से दूर कर ही दिया। नाम है, चंद्रशेखर।

बिहार के शिक्षा मंत्री थे। अब नहीं रहे। केके छुट्‌टी से लौटे। नीतीश सरकार ने इनकी बोरिया शिक्षा जगत से बांध दी, अब चंदशेखर गन्ना संभालेंगे। यानि, गन्ना उद्योग देंखेंगे। वहीं, आलोक मेहता शिक्षित समाज के अगुवा बनाएं गए हैं। अब शिक्षा मंत्री कहलाएंगें।

Crime In Darbhanga | मगर, बात दरभंगा की होगी

खैर, यह बात तो हुई। मगर, बात दरभंगा की होगी। उस दरभंगा की, जहां तेज-तर्रार युवा पुलिस प्रशासन का सफल और कुशल नेतृत्व है। अनुभव की काट है। मगर, सामने दरभंगा का यह गुस्साया चेहरा है। लहकता अपराध है।

Crime In Darbhanga | शुरूआत वहीं से, जहां बेकाबू ट्रैफिक है

शुरूआत वहीं से, जहां बेकाबू ट्रैफिक है। यह पूरे दरभंगा की समस्या है। मामला, भले, कोतवाली ओपी के व्यस्तम दोनार चौराहे की हो, जहां कार ने दो लोगों को रौंदा। फिर बिजली पोल से टकराई रूक गई। मगर, हम बात बिना रूके उस ट्रैफिक व्यवस्था की कर रहे, जो बेलगाम है। सड़कों पर फर्राटा के रफ्तार से है। सिर्फ दोनार ही नहीं। पूरे जिले का कमोबेश यही हाल है। अब एकबार जरा सड़कों पर आम आदमी बनकर निकलिए तो सही।

Crime In Darbhanga | कानून-व्यवस्था-लॉ एंड सुधरे यह प्रशासन से लेकर हर आम आदमी की जरूरत और सूची में है, मगर…

दोनार हादसे से गुस्साए लोगों ने जो किया। यह गलत है। कानून-व्यवस्था-लॉ एंड सुधरे यह प्रशासन से लेकर हर आम आदमी की जरूरत और सूची में है, मगर। कानून को हाथ में लेने का भीड़ को हक नहीं। मगर, ऐसा हुआ नहीं। उग्र भीड़ प्रचंड हुई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | CSP में अहले घुसे अपराधी, पिस्टल दिखाया, झोला में पांच लाख कैश भरा, निकले, दो अंतरजिला अपराधियो को रंगेहाथ ग्रामीणों ने दबोचा, दो फरार

Crime In Darbhanga | तोड़-फोड़। सवार की पिटाई। पुलिस पर पथराव। वह सबकुछ दिखा जो अमूमन…

कार में तोड़-फोड़। सवार की पिटाई। पुलिस पर पथराव। वह सबकुछ दिखा जो अमूमन उग्रता के तत्क्षण हैें। अब पुलिस इनसे पूछताछ तो करेगी ही। सो, सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कमान संभाल ली है। कार्रवाई तो तय है।

Crime In Darbhanga | अब मनीगाछी में देखिए, एक सीधा मर्डर है, दूसरे को क्या कहेंगे हत्या या स्वभाविक मौत

अब मनीगाछी में देखिए। नेहरा सहायक इलाके के पैठान कबई में वहीं के निवासी मो.मुस्तफा की बेटी जमीमा परवीन यानि कंचन की दहेज के लालची उसके पति इमरान और ससुर गुलाब ने मिलकर हत्या कर दी हैै। यह आरोप है मुस्तफा का। पुलिस के अनुसंधान में कई और बातें सामनें आएंगीं।  ओपी अध्यक्ष राजकिशोर राय की तहकीकात चल रही है।

Crime In Darbhanga | स्वास्थ्य विभाग की कई फेहरिस्त जारी हुई, मगर बथिया की सरिता नहीं रहीं

मगर, मनीगाछी मानने को तैयार कहां है। यहां तो अवैध नर्सिंग होम ही संचालित हो रहे हैं। अवैध नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग की कई फेहरिस्त जारी हुई। कार्रवाई की पूरी प्लानिंग बनीं मगर, हश्र यही, ऐसे फर्जीवाड़े के शिकार आम लोग हो रहे हैं। सो देखिए, बथिया की 22 साल की सरिता देवी के साथ क्या हुआ?

Crime In Darbhanga | क्या आशा को पता नहीं, कौन वैध है कौन अवैध

पहले यह समझिए। इस अवैध खेल में आशा भी शामिल हैं, जिनपर बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा उनके जिम्मे है। मगर यहां तो आशा ही लेकर सरिता को उस अवैध व्यवस्था तक पहुंची, जहां सरिता का ऑपरेशन हुआ। वह गर्भवती थी। नतीजा यह, जच्चा और सरिता दोनों जान से गईं।

Crime In Darbhanga | फिर वही हंगामा। वही गुस्सा। वही तकरार

फिर वही हंगामा। वही गुस्सा। वही तकरार। जो अमूमन मौत के बाद अस्पतालों की एक कड़ी में शामिल है। सरिता की मौत से गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम के बाहर जमकर हंगामा मचाया। रमणजी को फंसाया। बदहवास डॉक्टर की हकीकत सुनाई। मरीज को फुलपरास ले जाने की तस्वीर दिखाई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा...

Crime In Darbhanga | मगर, मौत हुई कहां, यहां या वहां, फिर ये ताला, ये कौन हुआ फरार, कब होगी तलाश

मगर, मौत तो यहीं हो गई थी। मगर, मौत के तार उस बरगलाने से जुड़े जहां नर्सिंग होम के कर्ता-धर्ता, उसके संचालक सकरी राम शहला अस्पताल में छोड़ गए। रूपए की ऐंठ जमकर हुई। हंगामा के बाद शव दिया। नर्सिंग होम में बाहर से ताला जड़ा और फरार हो गए।

Crime In Darbhanga | अब बेनीपुर के बहेड़ा में देखिए…यहां की पुलिस दरभंगा दौड़ रही है

अब बेनीपुर में अपराध देखिए। हाल ही में, पेट्रोल पंप संचालक के पुत्र को अपराधियों ने गोली मारी। काफी मात्रा में कैश छीन लिए। अब उसी बेनीपुर में उचक्के फिर उचके। मगर, इसबार मामला कुछ अलग था। यहां साइबर फ्रांड ने घोंघिया के सोनू कुमार साहू के बैंक खाते में ही सीधे सेंधमारी कर दी। अस्सी हजार निकाल लिए। पहले फोन किया। सूद एक हजार देने का प्रलोभन फेंका।

Crime In Darbhanga | सोनू जैसे कईं हैं, ना समझी या लालच, कहना-फर्क करना मुश्किल

प्रलोभन, लोभ, लालच बुरी बात है। इससे संभलना चाहिए। समझदार बनना चाहिए। मगर, कहां, सोनू बाबू इसकी गिरफ्त में ऐसा फंसे। एक हजार की सूद वाली लालच में अपना अस्सी हजार गंवा बैठे। अब बहेड़ा थाना एक्टिव है।

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

 वो आएंगें, दाना डालेंगे, मगर फंसना नहीं

बहेड़ा थाना की पुलिस दरभंगा साइबर थाना के संपर्क में तत्काल आई, जहां एफआईआर दर्ज की गई है। मगर, सवाल यही, सोनू साहेब जैसे लोग कब जागेंगे। कहावत है, वो (साइबर अपराधी, फ्रॉड) आएंगें, दाना डालेंगे, मगर फंसना नहीं।

Crime In Darbhanga | आइए थोड़ा राममय हो जाएं…

अब थोड़ा, राममय हो जाया जाए। लहेरियासराय नगर भाजपा लोगों में दीप बांट रहे हैं। पूरे शहर में भगवामय रंगों के बीच भव्य शोभा यात्रा निकले। वहीं, देवी अहल्या का दिव्य रूप झलका। कमतौल में देवी अहल्या की नगरी राममय हो गई। गौतमाश्रम मंदिर भी अब ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

Crime In Darbhanga | काश! ये सफाई हमें सालों भर दिखे…

यहां 22 जनवरी के लिए विशेष भजन, दीपोत्सव और परिसर की सड़कों की सफाई की गई है। काश! ये सफाई हमें सालों भर दिखे…तभी तो झोपड़ी के भाग जागेंगे….वर्ना बाकी दिनों में प्रभु राम कहां से आएंगें…तब तक के लिए जय श्री राम…फिर मिलेंगे ब्रेक के बाद…मनोरंजन ठाकुर के साथ

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें