back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 26, 2026
spot_img

दरभंगा में होली क्रास स्कूल के टीचर समेत परिजनों को अपराधियाें ने बुरी तरह पीटा

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मी सागर मुहल्ला स्थित जेपी चौक के निकट रह रहे शहर के प्रसिद्ध स्कूल होली क्रॉस के एक टीचर के सभी परिजनों को बदमाशों ने पीट-पीट कर बुरी तरह जख्मी कर
दिया है।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय पुलिस घटना का जायजा लिया। लेकिन, तब तक सभी बदमाश फरार हो गए थे। घायल सभी का इलाज डीएमसीएच में किया जा रहा है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के जेपी चौक के निकट रहने वाले स्टीवेन जोन सापेस सहित उनके परिवार के लोगों पर रविवार की सुबह हमला कर पड़ोसी ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सभी जख्मी का इलाज डीएमसीएच में कराने के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई शुरू की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: राम कथा महायज्ञ में प्रभु श्री राम के वनवास का मार्मिक प्रसंग, पढ़िए बेनीपुर में त्याग, प्रेम और संभाव का संदेश

हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। जख्मी ने बताया कि स्टीवेन जाेन के घर के गली में खिड़की के पास उनके पड़ोसी पूर्व से बेहतर तालमेल नहीं होने को लेकर पेशाब कर रहा था, जिस पर उनकी ओर से ऐसा करने से मनाही की गई इस बात पर विवाद शुरू हो गया और कुछ ही देर में बगल के मुर्गी दुकान से छुरा आदि लाकर स्टीवेन जोन सहित उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस दौरान परिवार के सभी लोग जख्मी हो गये। सभी को डीएमसीएच पहुंचाया गया। दोपहर बाद तीन बजे अस्पताल से सभी पुन: थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराया है। इस घटना में होली क्रोस स्कूल के टीचर स्टीवेन जोन सापेस और उनके पुत्र लीराय सापेस का सिर फोड़ दिया गया है।

वहीं, उनकी मां, बेटी, भाई और उनकी पत्नी को भी मारपीट कर जख्मी किया गया है। हद तो यह हो गई कि उनके पालतू कुत्ते रेक्स को भी पीट कर जख्मी कर दिया गया है। इसे लेकर उन्होंने महेश साह, उनके पुत्र सोनू कुमार और अमरजीत कुमार सहित, महेश साह की पत्नी आदि अन्य अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत की गई है।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। इस घटना की सूचना पर होली क्रोस स्कूल के कई शिक्षक और चर्च के फादर सुशील गाब्रियल भी जख्मी का हाल जानने पहुंचे। हालांकि इसकी सूचना एसएसपी को भी दी गई है। बताया जाता है कि पूर्व में भूमि विवाद का मामला था, जो थाना पर शिविर के दौरान निवटारा कर दिया गया और विवाद उसी से जुड़ा लगता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने ‘धुरंधर’ अंदाज में समझाया Traffic Rules का महत्व!

Traffic Rules: हर सड़क पर सफर करने वाले की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए...

Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव, अब यात्रियों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा!

Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट पर हवाई जहाज सिर्फ उड़ान ही नहीं भरेंगे, बल्कि...

iPhone 16 अब हुआ और भी सस्ता: फ्लिपकार्ट पर मिल रहे बंपर ऑफर की पूरी डिटेल

iPhone 16: प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी धाक जमाने वाला Apple का नवीनतम iPhone...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें