back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

दरभंगा के किशोर फैशन स्टोर के स्टाफ को अपराधियों ने पीटा, हंगामा

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। नगर थाना अन्तर्गत राजकुमार गंज स्थित किशोर फैशन स्टोर के स्टाफ अनिल कुमार बैठा के साथ बदमाशों ने गुरुवार की रात गाली-गलौज और मारपीट कर हंगामा किया।

- Advertisement -

मोहल्ले के कुछ लड़कों के बीच हुई आपसी झड़प को लेकर दुकान के मालिक ने नगर थाने में आवेदन दिया है। दुकान मालिक विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी मोहल्ला निवासी अमित कुमार प्रसाद का कहना है कि गुरूवार की रात उनके दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर बादल यादव लड़का बैठा हुआ था।

- Advertisement -

दुकान बंद कर घर जाने के क्रम में उसके स्टाफ अनिल ने बादल को बोला कि बाइक पर से हटिए मुझे घर जाना है। इसी पर कहासुनी चालू हो गया और बादल का भाई सूरज एवं संजीव झा सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga LPG Gas Supply: गैस की किल्लत की अफवाहों पर बड़ा खुलासा, प्रशासन ने जारी किए आंकड़े, अब घर-घर पहुंचेगा सिलेंडर!

अमित का कहना यह भी है कि स्टाफ से मारपीट के बाद बादल के द्वारा उसके फोन पर जान से मार देने की धमकी एवं दुकान न खोलने देने की धमकी भी दी गई। इस पर नगर थाने की पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की दहाड़, क्या है बदला लेने की ये खौफनाक कहानी?

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की दहाड़, क्या है बदला लेने की ये खौफनाक...

Dhurandhar: The Revenge News: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने मचाया धमाल, पढ़ें पूरा रिव्यू और जानें क्यों है यह ‘मस्ट वॉच’ फिल्म!

Dhurandhar: The Revenge: सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज'...

रामायण फिल्म: सुग्रीव के किरदार में इस एक्टर की हुई धमाकेदार एंट्री, जानिए पूरी स्टारकास्ट!

Ramayana Film: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण'...

Bihar Police News: पुलिस पर बढ़ते हमलों पर HEADQUTER सख्त, अब बदले नियम, छापेमारी से पहले SHO को देनी होगी SDPO को सूचना!

Bihar Police News: पुलिस महकमे पर लगातार बढ़ते हमलों ने एक बार फिर सुरक्षा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें