
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। आजकल जिले में चोर पुलिस का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। एक तरफ पुलिस अपराधी को पकड़कर थाने लाती है। वहीं, दूसरी तरफ अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाती है।
ऐसा ही नजारा लहेरियासराय चट्टी चौक पर लोगों को देखने को मिला। जानकारी के अनुसार विगत दिनों लहेरियासराय थाना की पुलिस एक गाड़ी पर सवार होकर चार शातिरों का मेडिकल कराने बहादुरपुर पीएचसी जा रही थी। चट्टी चौक के पास किसी कारण वश गाड़ी को पुलिस ने खड़ा किया।
फिर क्या था उस गाड़ी से दो बदमाश भागे। वहीं एक को पुलिस ने पकड़ लिया। और, दूसरा फरार हो गया। देखते ही देखते वह ओझल हो गया। वहीं बताया जा रहा हैं कि किलाघाट मुहल्ला के मो. चांद का पुत्र रिक्की पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में प्राथमिकी (73/22) दर्ज
हैं। लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि पुलिसकर्मी कमलेश ठाकुर उसे बहादुरपुर पीएचसी सभी को मेडिकल कराने ले गये थे ,जब वहां से लौट रहे थे तो चट्टी चौक के पास रिक्की धक्का देकर भाग गया।
उन्होंने कहा कि रिक्की नाबालिग है। थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने कहा कि रिक्की के विरुद्ध पुलिस कर्मी कमलेश ठाकुर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि उसके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।


You must be logged in to post a comment.