मई,20,2024
spot_img

Darbhanga News| Jale News| शिक्षक की बाइक ले उड़े अपराधी

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News| Jale News| शिक्षक की बाइक ले उड़े अपराधी। लोकसभा चुनाव के बीच जब चारों तरफ पुलिस की सुरक्षा गहरी है। सुरक्षा के पैठ गहरे हैं। पुलिस की निगहबानी तेज है। इस दौरान जाले से बड़ी खबर है जहां प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी भवन के सामने से शिक्षक की बाइक अपराधियों ने उड़ा लिए हैं।

Darbhanga News| Jale News| मध्य विद्यालय मनामखेदू के शिक्षक विंदा प्रसाद सिंह की बाइक उठा ले गए अपराधी

जानकारी के अनुसार, वारदात को अपराधियों ने शुक्रवार को उस दौरान अंजाम दिया जब  मध्य विद्यालय मनामखेदू के शिक्षक विंदा प्रसाद सिंह वहां गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनकी बाइक (बीआर 06 बीएल/7405) उठा ले गए। जब शिक्षक विंदा प्रसाद सिंह वापस आए तो जहां अपनी ग्लैमर बाइक खड़ी कर गए थे वहां सन्नाटा पसरा था। देखते ही शिक्षक के होश उड़ गए।

Darbhanga News| Jale News| नोडल की बैठक में शामिल होने के लिए आए थे, बाइक गंवा बैठे

जानकारी के अनुसार, शिक्षक विंदा प्रसाद सिंह लोकसभा चुनाव को लेकर सूचना एवं प्रौद्योगिकी भवन के सभागार में आयोजित नोडल की बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। इसी दौरान बैठक खत्म होने के बाद जब वह बाहर निकले। बाइक नदारद मिला।जानकारी के अनुसार, तत्काल उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय थाना में दी।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Lok Sabha Election LIVE 🔴| गायघाट में ग्रामीणों का वोट बहिष्कार....बोचहा पहुंचे डीएम, एसएसपी

Darbhanga News| Jale News| थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया एफआईआर दर्ज कर

थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया एफआईआर दर्ज कर आगे की तहकीकात की जा रही है। थानाध्यक्ष श्री बिहारी ने बताया कि जल्द ही बाइक बरामद कर लिया जाएगा। वहीं उन्होंने पीड़ित शिक्षक को त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें