spot_img

Darbhanga News| Jale News| खेतों में लगी थी फसल, रौंदते बना डाला रास्ता, मना किया…लोहे की पाइप, डंडे से जमकर हाथ-पैर तोड़े, पीटा, दो महिलाओं समेत 4 जख्मी

spot_img
- Advertisement -
Darbhanga News| Jale News| खेतों में लगी थी फसल, रौंदते बना डाला रास्ता, मना किया तो दूसरे पक्ष ने लोहे की पाइप, डंडे से जमकर पीटा। इसमें दो महिलाओं समेत चार लोग जख्मी हैं जहां जाले में दो पक्षों के बीच बड़ा फसाद हुआ है। इस दौरान लूटपाट भी जमकर हुई है जहां…

Darbhanga News| Jale News| कछुआ मलिकपुर पंचायत के बंसीचौक गांव में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद

यहां खेतों में लगी फसल को रौंदते हुए एक पक्ष ने बीच में रास्ता बना दिया। इससे फसलें बर्बाद होने लगी। इससे मना करने पर कछुआ मलिकपुर पंचायत के बंसीचौक गांव में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ है। इसमें पिता-पुत्र के साथ सास-बहू की जमकर पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Drug Bust update ड्रग्स के खिलाफ मेगा एक्शन! दरभंगा में पकड़ा गया 154 किलो गांजा, वैशाली से आए दो गिरफ्तार

Darbhanga News| Jale News| पूरे परिवार को पीटा

जानकारी के अनुसार, वारदात में घायल सभी लोगों का इलाज रेफरल अस्पताल जाले में किया जा रहा है। वहीं, घटना के बाबत बताया गया है कि बीते शनिवार को रीना देवी के घर पर आकर गाली-गलौज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर टुल्लू राय की पत्नी रीना देवी उनकी सास पुनीता देवी, राम नंदन राय और टुल्लू राय को लोहे की पाइप और लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Cyber Fraud लखनऊ IIT में एडमिशन के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऐसे ठगे गए ₹1.5 लाख, कहीं आप भी तो नहीं शिकार?

Darbhanga News| Jale News| जमकर की लूटपाट,FIR

इस घटना के समय सभी हमलावर लूटपाट भी करते रहे। लूटपाट में चांदी का 10 भर का पायल, मंगलसूत्र एवं 50 हजार रुपए नकद लूटकर चलते बने। इस घटना के बाबत टुल्लू यादव की पत्नी रीना देवी ने बंसी चौक गांव निवासी परीक्षण यादव के पुत्र विक्की यादव जीवन यादव के पुत्र राजन यादव समेत चार पर एफआईआर दर्ज कराई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 135 साल पुरानी दुर्गा पूजा पर ये कैसी बदहाली? अंधेरे में डूबा इलाका, जानलेवा सड़कें बनी मुसीबत

Darbhanga News| Jale News| थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया

प्राथमिकी में लिखा गया है कि मारपीट में घायल दो व्यक्ति का हाथ-पैर तोड़ दिया गया है।

इस आलोक में थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की तहकीकात को लेकर पुलिस पदाधिकारी को घटना स्थल पर भेजा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News DMCH में शराब पार्टी! सर्जिकल भवन में पार्टी की वायरल वीडियो में कौन-कौन?

Bihar Sharabbandi: बिहार में सख्त शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल, DMCH के भीतर एक शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने से इस कानून पर फिर सवाल उठ गए हैं। इस #BiharSharabbandi,#DarbhangaNews,#DMCH

दरभंगा में शराब माफिया का नया पैंतरा फेल! ट्रक के तहखाने में छिपाई 1100 लीटर से ज्यादा दारू पकड़ी गई

Darbhanga Liquor Seizure: दरभंगा में शराब माफियाओं ने निर्माणाधीन आमस सिक्स लेन रोड को नया 'सेफ जोन' बना लिया था, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। एक ट्रक से 1171 लीटर विदेश #DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#CrimeNews

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार, यूपी ने पारी और 267 रन से रौंदा!

Bihar Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार की टीम को उत्तर प्रदेश ने पारी और 267 रनों से करारी शिकस्त दी। राजगीर में हुए मैच में बिहार की बल्लेबाजी दोन #BiharRanjiTrophy,#RajgirCricket,#BiharCricket

बिहार के अस्पतालों में अब मिलेगी बेहतर सुविधा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या होगा फायदा

Bihar Health Facilities: बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर बदलने वाली है। 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत 12,067 योजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसमें 70.55 करोड़ रुपये का बजट #BiharHealth,#SevaSankalp,#BiharNews