back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

साइबर अपराध से कैसे बचें, दरभंगा के छात्रों को मिला SDPO प्रभाकर तिवारी का गुरु मंत्र, जानिए किसे बताया बड़ा हथियार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा देशज टाइम्स। दरभंगा पुलिस ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर, बिरौल में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को ऑनलाइन खतरों से आगाह किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दरभंगा जगुनाथ रेड्डी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी, फोटो एडिट कर ब्लैकमेलिंग, OTP और पासवर्ड की सुरक्षा, सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित रखने तथा व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।साइबर अपराध से कैसे बचें, दरभंगा के छात्रों को मिला SDPO प्रभाकर तिवारी का गुरु मंत्र, जानिए किसे बताया बड़ा हथियार

- Advertisement -

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार: डीएसपी प्रभाकर तिवारी

डीएसपी श्री तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। किसी भी प्रकार की समस्या में डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय जनता की सेवा के लिए तत्पर है। पुलिस आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए 24/7 तत्पर है, हम आपके लिए ही हैं। साइबर ठगी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन नंबर एवं www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन स्थिति में डायल-112 पर कॉल करने का भी निर्देश दिया गया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के संपर्क सूत्र भी साझा किए गए।आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

शिक्षा से समाज का उत्थान संभव

डीएसपी श्री तिवारी ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अच्छे नागरिक बनने के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।कार्यक्रम के अंत में डीएसपी श्री प्रभाकर तिवारी ने विद्यालय के मेधावी छात्र वैभव कुमार झा को सम्मानित किया। वैभव कुमार झा ने रूद्र सावित्री माइंड फेस्ट में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। डीएसपी ने उन्हें मेडल एवं कलम देकर सम्मानित किया। विद्यालय के शिक्षक श्री केशव कुमार चौधरी की प्रशंसा करते हुए उनके मार्गदर्शन को सराहनीय बताया। कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास और जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, केशव चौधरी, मुकेश पासवान, सौम्या कुमार, पंकज कुमार चौधरी, सद्दाम हुसैन, अब्दुल वाहिद, मुकेश कुमार, पूजा कुमारी सहित सैकड़ों छात्र–छात्राएं उपस्थित थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: राजा का बजेगा 'बाजा...' Benipur दीपा टोल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर मौके से फरार

साइबर अपराधों से बचाव के उपाय

आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ये अपराध न केवल व्यक्तियों को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान करते हैं। छात्रों को इन अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहना होगा। अपने व्यक्तिगत विवरण, जैसे कि बैंक खाता संख्या, पासवर्ड, ओटीपी आदि किसी के साथ साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holi के रंगों में डूबे सितारे: सुनील शेट्टी से करीना कपूर तक, किसने कैसे मनाई Holi?

Holi News: बॉलीवुड में रंगों का खुमार हर साल की तरह इस बार भी...

Shukra Gochar 2026: मीन राशि में शुक्र का गोचर और मालव्य राजयोग के शुभ प्रभाव

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व है। प्रत्येक...

Bhagalpur News: मधुसुदनपुर में Peace Committee Meeting गूंजा शांति का संदेश, SHO सफदर अली बोले- उपद्रवियों पर रहेगी बाज की नजर

Peace Committee Meeting: त्योहारों का मौसम दस्तक दे रहा है, और फिजा में सौहार्द...

Gopal Mandal: होलिका दहन में लहराया हथियार! FIR के बाद बढ़ीं Gopal Mandal की मुश्किलें, पुलिस ने शुरू की जांच

Gopal Mandal: सियासत की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जिनका विवादों से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें