spot_img

Darbhanga में Cyber Crime UNSTOPPABLE? SBI से राकेश बोल रहा हूं, बैंक में ऑडिट चल रहा है और Ooops! your account has been debited; बैंक के GM से 7 लाख 49 हजार 500 रुपये की Cyber ठगी

spot_img
- Advertisement -

Prabhash Ranjan, दरभंगा | दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौड़ी निवासी नन्द कुमार झा, जो हाल ही में एसबीआई के जीएम पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, साइबर ठगों का शिकार हो गए। ठगों ने उन्हें केवाइसी अपडेट करने के नाम पर धोखा दिया और उनके खाते से कुल 7 लाख 49 हजार 500 रुपये की राशि उड़ा ली।

- Advertisement -

SBI का राकेश …बैंक में चल रहा है ऑडिट

पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 14 दिसम्बर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एसबीआई का राकेश बताया और कहा कि बैंक में ऑडिट चल रहा है, इसलिए उनका केवाइसी अपडेट किया जाना जरूरी है। इसके बाद ठग ने पीड़ित से उनका बैंक खाते का डिटेल मांगा। ठग की बातों में आकर नन्द कुमार झा ने केनरा बैंक के बिजली विभाग पटना के खाते का डिटेल भेज दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Child Help Desk दरभंगा में बच्चों के लिए बड़ा फैसला! अब हर थाने में मिलेगा 'चाइल्ड हेल्प डेस्क', ऐसे मिलेगी मदद

One-Time Password…पहले 2 लाख फिर 4 लाख

इस दौरान ठग ने पीड़ित से ओटीपी (One-Time Password) भी मांगा। जैसे ही पीड़ित ने ओटीपी बताया, उनके खाते से पहले 2 लाख 99 हजार 500 रुपये और फिर दूसरी बार में 4 लाख 50 हजार रुपये ट्रांजैक्शन के रूप में निकाल लिए गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  UP Ambedkar Nagar Accident दिल्ली से दरभंगा आ रही बस की ट्रक से टक्कर! हादसे में 4 बिहारियों की दर्दनाक मौत, कई जख्मी |गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव!

साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज

पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई और फिर साइबर थाने में आवेदन दिया। साइबर थाने के अपर थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ठगों ने किस तरीके से और कहां से पीड़ित के खाते का विवरण प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News खेत में जाने से रोका तो 12 साल के बच्चे ने पीया कीटनाशक | जाले में मचा हड़कंप!

साइबर ठगी से बचने के उपाय

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे केवाइसी अपडेट के नाम पर किसी भी व्यक्ति से अपने बैंक खाता और अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साथ ही, किसी भी अनजान कॉल या मैसेज से ओटीपी न बताएं, क्योंकि ठग अक्सर इस तरीके से लोगों को झांसा देकर उनके पैसे उड़ा लेते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Bihar Land Fraud: जाले के आजाद अंसारी ने पुपरी थाने में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच लाख UPI #BiharLandFraud,#JaleNews,#PoliceComplaint

बिहार: नौवीं की किताबें नहीं मिलीं, छात्रों का आधा साल बर्बाद! बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? स्कूल बना रहे ब्रिज कोर्स

Bihar Class 9 Books: बिहार में नौवीं कक्षा के लाखों छात्रों को नए सिलेबस की सभी किताबें नहीं मिली हैं। आधा सत्र बीतने के बाद भी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें नदारद हैं, जिस #BiharNews,#CBSEBihar,#Class9Books

दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में बाजार से घर लौट रहे सिविल कोर्ट के क्लर्क विक्रम कुमार की अचानक गिरने से मौत हो गई। अविवाहित विक्रम अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और एक बह #DarbhangaNews,#BiharTragedy,#Laheriasarai

दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Bihar Elevated Road: दरभंगा में निर्माणाधीन बिहार एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। डीएम और एसएसपी #BiharNews,#DarbhangaPolice,#ElevatedRoad