spot_img

Darbhanga News| देखें VIDEO| ऊपर टपकता आसमान, नीचे बहकती नदियां…कुशेश्वरस्थान में हलचल है…इटहर, उसड़ी, उजुआ, तिलकेश्वर फंसा@flood, देखें VIDEO|

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

Darbhanga News| देखें VIDEO| ऊपर टपकता आसमान, नीचे बहकती नदियां…कुशेश्वरस्थान में हलचल है…इटहर, उसड़ी, उजुआ, तिलकेश्वर फंसा@flood, देखें VIDEO|

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में मखाना अनुसंधान और प्रसंस्करण इकाइयों का केंद्रीय सचिव अविनाश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों से की बात

कुशेश्वरस्थान पूर्वी में बाढ़ की हलचल है। बाढ़ की आशंका के बीच, जलस्तर में वृद्धि को लेकर प्रशासन बाढ़ इलाके का दौरा करते हुए क्षेत्र पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। लगातार हो रही बारिश से प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का दोबारा अलर्ट लगातार कोसी और कमला बलान के नदी में जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रही है।

पानी इतनी तेज गति से बढ़ रही है कि कुछ ही घंटे में खेतों को डुबो दिया। लगातार हो रहे नदी के जलस्तर को देखते हुए विधायक अमन भूषण हजारी, एसडीओ उमेश कुमार भारती, बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु और सीओ गोपाल पासवान ने उसड़ी,कोला, उजुआ सहित तटबंध किनारे बसे गांवों में जाकर बाढ़ के पानी का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News पीएम मोदी के सामने चमकी मिथिला की बेटी राखी! पाग और छठ थीम पर लाइव कलाकारी से जीता दिल

तटबंध के पास बसे लोगों को ऊंचे स्थान पर जाने की अपील करते हुए क्षेत्र में माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया जो भी लोग निचले इलाके में बसे हुए हैं, वह ऊंचे स्थानों पर शरण लें। साथ ही किसी तरह की समस्या होती है तो अंचल के हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर इसकी सूचना दें। बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद की जा सके।

जानकारी के अनुसार, प्रखंड के इटहर पंचायत, उसड़ी, उजुआ सिमरटोका और तिलकेश्वर पंचायत पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। किसानों का धान का फसल बाढ़ के पानी के आगोश में समाने लगा है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रखंड प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ चुकी है। पदाधिकारी बारिश में भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म: दो फरार आरोपियों के घरों पर चली पुलिस की कुर्की, मचा हड़कंप

मौके पर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, मुखिया छेदी राय, गौतम प्रसाद सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। इस संबंध में एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि कुशेश्वरस्थान इलाके में रात 12 बजे के बाद बाढ़ के जलस्तर में बढ़ोतरी आएगी।

हालांकि, अभी नदी के पेट मे ही पानी है। जलस्तर में वृद्धि को लेकर सीओ को निर्देश दिया गया है कि पानी की बढ़ोतरी होगी। चिन्हित स्थानों को देखते हुए लोगो को ऊंचे स्थान पर रहें। हर संभव सहायता दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोनिया गांधी से मिले लालू यादव: दिल्ली में हुई खास मुलाकात, मनरेगा और 1.45 लाख करोड़ की चर्चा

Lalu Prasad Yadav: दिल्ली में सोनिया गांधी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान यूपीए सरकार और बिहार विकास कार्यों को लेकर पुरानी यादें त

तानों और गरीबी को हरा National Medal तक पहुंची पटना की सुमन, जानिए संघर्ष की कहानी

Patna Kabaddi star Suman Kumari: मोकामा घाट की सुमन कुमारी ने गरीबी और सामाजिक तानों का सामना कर कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल हासिल किया है। जानिए उनकी संघर्ष और सफलता की कहानी।

Patna news ट्रेन के शौचालय के पास मिले 36 कछुए! चीन भेजने की थी साजिश, पटना में खुला बड़ा खेल

Patna news: हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस में जीआरपी की छापेमारी के दौरान 36 कछुए बरामद हुए। ट्रेन के शौचालय के पास छिपाकर रखे गए इन जीवों को चीन भेजने की साजिश थी.

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर गोबरसही में नाला खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, मची अफरातफरी

Muzaffarpur gas pipeline blast: Muzaffarpur के गोबरसही में नाला खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन फटने से पीएनजी का रिसाव हुआ। इलाके में अफरातफरी के बीच एहतियातन क्षेत्र को खाली कराया गया।