back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 17, 2025

Darbhanga में 19 वर्षीय अपहृत युवती बरामद, मुंह पर ओढ़नी बांधकर किया था Kidnap; 5 नामजद की तलाश में पुलिस

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

जाले | थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती को मेडिकल जांच और न्यायिक बयान (धारा 164 CrPC) के लिए दरभंगा भेजा गया है।

- Advertisement - Advertisement

मां के बयान पर अपहरण का मामला दर्ज

थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि युवती की मां के आवेदन पर मामला दर्ज कर अनुसंधान का जिम्मा एसआई दिव्यांशु शेखर को सौंपा गया है।

- Advertisement - Advertisement

आवेदन में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 निवासी मगंचद महतो का पुत्र विन्देश्वर महतो, उसका भाई जनक महतो, विन्देश्वर का पुत्र गुड्डू कुमार, ललन महतो और गोविन्द कुमार पर अपहरण का आरोप लगाया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अब रातों को पुलिस व्यवस्था की चुस्ती, मुस्तैदी पर जोर, पढ़िए कहां पहुंचे City SP Ashok Kumar

शाम के वक्त हुई थी घटना

आवेदिका ने बताया कि उसकी पुत्री शाम करीब पांच बजे शौच के लिए बागीचा की ओर गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी।

खोजबीन के दौरान ग्रामीणों से जानकारी मिली कि उक्त युवकों ने युवती का मुंह ओढ़नी से बांधकर जबरन अपहरण कर लिया।

परिजनों से पूछताछ पर बढ़ा विवाद

आवेदिका ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी गुड्डू के अभिभावकों से इस बारे में पूछताछ की, तो वे भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे।

पुलिस जांच में तेजी

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती को बरामद कर लिया गया है और

“मेडिकल जांच के बाद 164 के तहत न्यायिक बयान दर्ज कराया जाएगा। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।”

स्थानीय ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से सभी आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

होली 2026 तिथि: फाल्गुन पूर्णिमा का पावन पर्व और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Holi 2026 Date: Holi 2026 Date: सनातन धर्म में होली का पावन पर्व केवल...

भारत में Apple Fitness+ लॉन्च: घर बैठे पाएं पर्सनल ट्रेनर, जानें कीमत और खूबियां

Apple Fitness+: भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल फिटनेस बाजार में एक नया खिलाड़ी...

17 दिसंबर 2025: Aaj Ka Rashifal, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का दिव्य आकलन

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों और ग्रहों की चाल के सूक्ष्म...

आज का पंचांग 17 दिसंबर 2025: शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह स्थिति

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें