back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Darbhanga Big Breaking: दिनदहाड़ बड़ी लूट: ऑटो रूकवाकर Madhubani के 2 व्यवसायियों से ₹3 लाख की लूट, पिस्टल से पीटा भी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga Big Breaking: दरभंगा में दिनदहाड़ बड़ी लूट की वारदात हुई है। ऑटो रोक कर बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम देते हुए मधुबनी के दो व्यवसायियों से ₹3 लाख की लूट की है। इतना ही नहीं, विरोध करने पर पिस्टल के बट से व्यवसायी को पीटा भी।@प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

दरभंगा। शहर में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मधुबनी से खरीदारी करने आए दो व्यवसायियों को बदमाशों ने लूट लिया और पिस्टल के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों का इलाज फिलहाल DMCH (Darbhanga Medical College & Hospital) में चल रहा है।

- Advertisement -

खरीदारी करने दरभंगा आए थे व्यवसायी

  • मधुबनी के घोघरडीहा निवासी राजकुमार जैन और संजीत दरभंगा बाजार में खरीदारी करने आए थे। उनके पास ₹3 लाख नकद थे, जिसे वे व्यापारिक भुगतान के लिए लाए थे।

    - Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: स्कूल से मनहूस खबर... फांसी से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या- खुदकुशी की गुत्थी में पुलिस

ऑटो को रोककर बाइक सवार दो बदमाशों ने की लूट

जैसे ही दोनों व्यवसायी ऑटो से दरभंगा शहर में दाखिल हुए, बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑटो को रोका। पिस्टल के बट से हमला कर राजकुमार जैन और संजीत को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने उनके पास से ₹3 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गांधीनगर में गूंजी ज्ञान की हुंकार, RSS संघ प्रचारक ने छात्रों को दिया सफलता का 6-सूत्रीय 'मंत्र', जानें कौन बने विजेता

DMCH में चल रहा है इलाज, हालत स्थिर

घायल दोनों व्यवसायियों को DMCH में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, गंभीर चोटें आई हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

लूट की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू कर दी गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ढुण्ढिराज चतुर्थी व्रत कथा: भगवान गणेश की कृपा और Dhundhiraj Chaturthi Vrat Katha का महत्व

Dhundhiraj Chaturthi Vrat Katha: सनातन धर्म में चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व है, और...

भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार: दशकों पहले ही तय हो गया था सुनहरा भविष्य

Electric Car: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य बेहद उज्ज्वल दिख रहा है, लेकिन...

बड़ा फैसला: 2026 से नेशनल हाईवे पर Toll Plaza होंगे पूरी तरह कैशलेस, यात्रा होगी तेज और आसान!

Toll Plaza: देश के नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ी...

आज का राशिफल 21 फरवरी 2026: ग्रहों के महासंयोग से जानें अपना Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों और ग्रहों के सूक्ष्म संचरण का मानव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें