मई,15,2024
spot_img

दरभंगा AAP के क्रांतिकारी साथियों ने भरी हुंकार, ढोंगी, पाखंडी, फर्जी देशभक्तों को सिखाएंगें सबक

spot_img
spot_img
spot_img
दरभंगा आप के क्रांतिकारी साथियों ने भरी हुंकार, ढोंगी, पाखंडी, फर्जी देशभक्तों को सिखाएंगें सबक
दरभंगा आप के क्रांतिकारी साथियों ने भरी हुंकार, ढोंगी, पाखंडी, फर्जी देशभक्तों को सिखाएंगें सबक

दरभंगा, देशज न्यूज। आम आदमी पार्टी की स्थानीय इकाई ने क्रांतिकारी नेता जिलाध्यक्ष एके सिन्हा की अगुवाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर जन्मदिन मनाते हुए नेताजी के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। नगर युवा संगठन प्रभारी नसीम अहमद की अध्यक्षता में  चौक पर उनकी प्रतिमा पर सबसे पहले पुष्प माला अर्पित किया गया। पार्टी के वरिष्ठ सलाहकार समिति के श्यामा प्रसाद तिवारी, डाॅ.अफताब, अधीर कण॔, मसूद शौकत, डॉ. अशुल होदा ने कहा, देश की आजादी के दिवाने नेता जी बोस इस देश की बेशकीमती धरोहर थे। 

वहीं जिलाध्यक्ष एके सिन्हा ने कहा, आज महान भारत के महान सपूत नेता जी के जन्म दिवस पर उनके महान माता व पिता को आम आदमी परिवार कोटि-कोटि नमन करता है, जिन्होंने वैसे पुत्र रत्न को जन्म देकर देश की आजादी की लड़ाई के लिए ,भारत मां को गुलामी की बेड़ियों से आजाद करा कर मुक्त कराने के लिए समर्पित कर दिया। धन्य हैं वो मां व पिता। आज देश को वैसे सपूतों की जरुरत फिर से आन पड़ी है क्योंकि देश आज कुछ ढोंगी, पाखंडी, फर्जी देशभक्तों, गंदे राजनीति करने वाले नेताओं के हाथ में फंस चुका है, उनसे मुक्त कराके सही ईमानदार लोगों के हाथों में लाने की जरुरत है।

जिलाध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा, यह देश फिर से पांच से दस साल में सोने की चिड़िया बन सकता है, यदि इसकी बागडोर सही व ईमानदार लोगों के हाथों में आ जाए, लेकिन आज हम सबका और इस देश का दुभा॔ग्य है, जात-धर्म की राजनीति ने देश का और देशवासियों का बेड़ा गर्क कर रखा है। हम सबको इसपर सोचने-विचार करने व सही ग़लत को समझने की जरुरत है। तभी हमारे देश के शहीदों की कुर्बानी सार्थक होगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| सिंहवाड़ा की बेटी Pragya Bharti बनेंगी जज, CBSE 10th की बनीं टॉपर, Greater Noida की G.D.Goenka Public School का लहराया परचम

कार्यकर्म में युवा संगठन प्रभारी नसीम अंसारी, नगर संगठन प्रभारी शशि कुमार पिछड़ा प्रकोष्ठ, छात्र संगठन (CYSS) प्रभारी ताबिश काशिम, अजीत यादव, शाहीद अफरीदी, चंद्र प्रकाश यादव, आरजु अंसारी नगर संगठन मंत्री अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, कोषाध्यक्ष निसात करीम शौकत समेत कई दर्जन साथियों ने फुल-माला पहनाकर विचार रखे।दरभंगा AAP के क्रांतिकारी साथियों ने भरी हुंकार, ढोंगी, पाखंडी, फर्जी देशभक्तों को सिखाएंगें सबकदरभंगा आप के क्रांतिकारी साथियों ने भरी हुंकार, ढोंगी, पाखंडी, फर्जी देशभक्तों को सिखाएंगें सबक

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें