spot_img

Darbhanga AIIMS News | Darbhanga के इंफ्रास्ट्रक्चर की नई सुबह होगी 13 नवंबर, देखें VIDEO

spot_img
- Advertisement -

प्रभाष कुमार, दरभंगा | प्रभारी मंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने लहेरियासा परिसदन में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐसे भारत का उदय हो रहा है जिसकी आंखों में गौरव के सपने हैं और जो हर चुनौती को अवसर में बदलने के लिए कृत संकल्पित है। दरभंगा जिले में इस शिलान्यास कार्यक्रम से नवीन ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है, और यहां आशा और विश्वास का वातावरण बना है।

- Advertisement -

एनडीए गठबंधन और जनता के बीच विश्वास

एनडीए गठबंधन के कार्यों के बल पर ही यह जनता के बीच पहुंचते हैं। नीतीश कुमार की सरकार सिर्फ और सिर्फ कार्य पर भरोसा करती है। दरभंगा वासियों का स्वप्न अब साकार होने जा रहा है, जब स्वयं प्रधानमंत्री के हाथों से 1700 करोड़ रुपये से बनने वाले एम्स (AIIMS) का शिलान्यास होगा। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा, संजय झा, नित्या नन्द रॉय और कई अन्य केंद्रीय और राज्य मंत्री मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga CRIME दिनदहाड़े अस्पताल से बाइक गायब! आखिर चोरों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम?

भूमि पूजन और शंखनाद की महत्ता

भूमि पूजन के साथ-साथ मंत्रों का उच्चारण और शंखनाद होगा। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा। सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूर्ण की जा चुकी हैं और शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर कोई भी कमी नहीं छोड़ी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में खूनी खेल: चाय गिरने पर चला चाकू, दो जख्मी, हमलावर मिट्ठू गिरफ्तार!

NDA सरकार का विकास के प्रति दृष्टिकोण

एनडीए सरकार का दायित्व है कि वह अच्छाई की दिशा में आगे बढ़े और अधिक अच्छा करने की कोशिश करे। सामान्य नागरिकों की आशा और आकांक्षाओं के अनुरूप सरकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विकास हमारी प्राथमिकता है, न कि भेदभाव। सरकार का लक्ष्य है कि वह सभी को साथ लेकर चले और समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक भी विकास का लाभ पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  LIVE शो में खेसारी लाल यादव ने पार की हदें! विदेशी डांसर को देख बोले- 'डाउनलोड भइल बाड़ू?', भड़के लोग

विकास की दिशा में तेजी से कदम

हमारी सरकार ने भविष्य की सोच के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी को दूर करने के लिए तेज़ी से कदम उठाए हैं। सभी क्षेत्रों में विकास को प्राथमिकता दी जा रही है, और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे, इस सोच के साथ सरकार कार्य कर रही है।

प्रेस वार्ता में सांसद गोपाल जी ठाकुर, संजय सरावगी, जगरनाथ ठाकुर, जीवछ सहनी, अर्जुन सहनी, दिलीप चौधरी, सुनील भारती, अमरनाथ गामी आदि प्रमुख नेता उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Education Scam 98 लाख का घोटाला! भागलपुर के शिक्षा विभाग में हड़कंप, अब ऐसे रुकेगा शिक्षकों का फर्जी वेतन! |निगरानी की FIR –...

Bihar Education Scam: भागलपुर में 98 लाख रुपये के फर्जी शिक्षक वेतन भुगतान घोटाले से हड़कंप है। निगरानी विभाग ने जांच शुरू कर दी है, वहीं शिक्षा विभाग अब सभी शिक्षकों का डिजिटल मास्ट #BhagalpurScam,#BiharEducation,#DigitalMasterData

राघोपुर में 13 बच्चों की मौत| मातम के बीच बवाल: बच्चों के दशकर्म में लाठी-डंडे चले, JDU नेता का सिर फटा! | प्रशांत किशोर...

Bihar Raghopur: वैशाली के राघोपुर में 13 बच्चों की मौत के बाद दशकर्म कार्यक्रम में हिंसक झड़प हो गई. जदयू प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हुए. तनाव के बाद प्रशांत किशोर #BiharRaghopur,#JDULeaderInjured,#TejashwiYadav

PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान: बिहार में सियासी बवाल, BJP-JDU-HAM ने किया तीखा पलटवार!

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर बिहार में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। भाजपा, जदयू और हम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी #BiharPolitics,#MallikarjunKharge,#PMModi

खुशखबरी Darbhanga Airport| SpiceJet Flight! दरभंगा से मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 45 दिन बाद शुरू हुई ये खास सेवा

Darbhanga SpiceJet Flight: दरभंगा-मुंबई हवाई मार्ग पर डेढ़ महीने से बंद पड़ी स्पाइसजेट की सीधी उड़ान सेवा बहाल हो गई है। दीपावली और छठ महापर्व से ठीक पहले मिली इस राहत से हजारों यात्रियों #DarbhangaNews,#SpiceJetFlight,#BiharTravel