spot_img

दरभंगा हवाई अड्डा रनवे की घेराबंदी का कार्य पूरा, अब हटेंगे जंगली जानवर, 15 अप्रैल से खुलेगा हवाई अड्डा के लिए अलग रास्ता, मंदिरों की भी होगी घेराबंदी

spot_img
- Advertisement -
दरभंगा हवाई अड्डा रनवे की घेराबंदी का कार्य पूरा, अब हटेंगे जंगली जानवर, 15 अप्रैल से खुलेगा हवाई अड्डा के लिए अलग रास्ता, मंदिरों की भी होगी घेराबंदी
दरभंगा हवाई अड्डा रनवे की घेराबंदी का कार्य पूरा, अब हटेंगे जंगली जानवर, 15 अप्रैल से खुलेगा हवाई अड्डा के लिए अलग रास्ता, मंदिरों की भी होगी घेराबंदी

रभंगा। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन (DM Rajeev Roshan) की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित (Darbhanga airport runway siege completed) की गयी।

- Advertisement -

बैठक में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल-1, दरभंगा ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना की 50 योजनाओं में काफी प्रगति हुई है। उन्हें अप्रैल माह तक 95 प्रतिशत् योजनाओं को पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया। साथ ही पूर्व के सांसदों और विधायकों की योजनाओं को भी पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल-2, बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की 20 योजनाएं पूर्ण हो गयी हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि नवनिर्वाचित माननीय जनप्रतिनिधियों से योजनाओं की अनुशंसा शीघ्र प्राप्त कर ली जाए।

- Advertisement -

पंचायत सरकार भवन के संबंध में बताया गया कि 13 भवन निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है। कब्रिस्तान की घेराबंदी योजना के संबंध में बताया गया कि वर्ष 2006-07 में प्राप्त 289 कब्रिस्तानों की सूची में से सभी की घेराबंदी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

दरभंगा हवाई अड्डा रनवे की घेराबंदी का कार्य पूरा, अब हटेंगे जंगली जानवर, 15 अप्रैल से खुलेगा हवाई अड्डा के लिए अलग रास्ता, मंदिरों की भी होगी घेराबंदी
दरभंगा हवाई अड्डा रनवे की घेराबंदी का कार्य पूरा, अब हटेंगे जंगली जानवर, 15 अप्रैल से खुलेगा हवाई अड्डा के लिए अलग रास्ता, मंदिरों की भी होगी घेराबंदी

मंदिरों की घेराबंदी के लिए सभी अंचलाधिकारियों को वैसे मंदिर की सूची, जिनकी घेराबंदी की जानी है, उपलब्ध कराने के लिए पत्र दिया गया है।

प्रेक्षागृह के संबंध में भवन निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सभी कार्य पूर्ण है, केवल वीडियो प्रोजेक्शन का कार्य किया जाना बाकी है। जिलाधिकारी ने इसे होली तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

निर्माणाधीन तारामंडल के पहुंच पथ की चौड़ीकरण करने के संबंध में बताया गया कि संबंधित सड़क के साथ नगर निगम की कुल – 15 सड़कों की सूची पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरण की स्वीकृति के लिए भेजी गयी है। विभागीय हस्तांतरण हो जाने के बाद शीघ्र कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। जिलाधिकारी ने पथ निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित कर इसे शीघ्र कराने का निर्देश दिया।

बैठक में बताया गया कि 60 पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। जिलाधिकारी द्वारा उन्हें शीघ्र ही करने एवं जमालपुर पंचायत सरकार भवन में किरतपुर प्रखण्ड कार्यालय संचालित करने हेतु उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

भवन निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि उनकी 12 योजनाओं का काम प्रगति पर है। ईवीएम. गोदाम का निर्माण पूर्ण हो गया है। इसे शीघ्र हस्तांतरित करने का निदेश दिया गया।

दरभंगा हवाई अड्डा के कार्यों की
समीक्षा के दौरान भवन प्रमंडल ने बताया कि तार से रनवे की घेराबंदी का कार्य करा दिया गया है। अब जंगली जानवर हटाने का काम शुरू किया जा सकता है। हवाई अड्डा के लिए अलग रास्ता निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। 28 दिनों तक इसे ठोस होने के लिए छोड़ा गया है। जिलाधिकारी ने 15 अप्रैल से इसे चालू करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि दिल्ली मोड़ बस स्टैड के लिए भी वैकल्पिक रास्ता का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इसे भी ठोस होने के लिए छोड़ा गया है। बुडको के कार्यपालक अभियंता ने बताया गया कि शहर की नाली-गली की सभी योजनाएँ जून माह तक पूर्ण हो जाएगी।

दरभंगा हवाई अड्डा रनवे की घेराबंदी का कार्य पूरा, अब हटेंगे जंगली जानवर, 15 अप्रैल से खुलेगा हवाई अड्डा के लिए अलग रास्ता, मंदिरों की भी होगी घेराबंदी
दरभंगा हवाई अड्डा रनवे की घेराबंदी का कार्य पूरा, अब हटेंगे जंगली जानवर, 15 अप्रैल से खुलेगा हवाई अड्डा के लिए अलग रास्ता, मंदिरों की भी होगी घेराबंदी

बिहार राज्य चिकित्सा अधारभूत संरचना द्वारा बताया गया कि एम्स की जमीन पर मिट्टी भराई का काम चल रहा और यह काम निर्धारित समय तक पूर्ण हो जाएगा। पथ निर्माण विभाग की ओर से बताया गया कि उनकी 14 योजनाएँ प्रगति में है। कुछ योजनाओं में अतिक्रमण के कारण कार्य रूका हुआ है।

जिलाधिकारी श्री रौशन ने उन सभी स्थलों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के आधारभूत संरचना के कार्यपालक अभियंता को प्लस 2 उच्च विद्यालय, लद्हो, बिरौल, जिसका निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान किया गया था, जिसका निर्माण कार्य बहुत दिनों से रूका हुआ है।

जिलाधिकारी श्री रौशन ने इस विद्यालय भवन के साथ ही वैसे सभी विद्यालयों के भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करवाने के निर्देश दिए, जिनमें अधूरा कार्य होने के उपरान्त कार्य रूका हुआ है।

बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. रिजवान अहमद, जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज सहित सभी तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंतागण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase