spot_img

Darbhanga Airport पर उतरे Defense Minister Rajnath Singh , दरभंगा समेत Sitamarhi और Siwan में करेंगे कार्यक्रम, मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम में करेंगे दर्शन…शाम 5 बजे लौट जाएंगें Delhi, यही है आज का कार्यक्रम

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

Darbhanga Airport पर उतरे Defense Minister Rajnath Singh , दरभंगा समेत Sitamarhi और Siwan में करेंगे कार्यक्रम, पुनौराधाम का भी दर्शन…यही है आज का कार्यक्रम क्योंकि बिहार में भाजपा ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

- Advertisement -


- Advertisement -

Defense Minister Rajnath Singh | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उनका सीतामढ़ी और सीवान जिले में भी कार्यक्रम है। वो सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम के दर्शन करने जाएंगे। इसके अलावा चार लोकसभा सीटों के भाजपा नेताओं संग बैठक करेंगे।

- Advertisement -


Defense Minister Rajnath Singh | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दरभंगा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत 

इधर, जानकारी के अनुसार, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी शंखनाद की शुरुआत करने दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर दरभंगा के भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दर्जनों कार्यकर्त्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:  खौफनाक! दरभंगा में पोखर किनारे मिला नवजात बच्ची का शव, पहचान न होने से गहराया रहस्य


Defense Minister Rajnath Singh | दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हेलीकॉप्टर से सीतामढ़ी के लिए रवाना

रक्षा मंत्री दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हेलीकॉप्टर से सीतामढ़ी के लिए रवाना हो गए है। वहां से उनके सिवान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद 3 बजे दरभंगा के शिवनगर घाट स्थित प्लस टू स्कूल में एक बड़े सभा को सम्बोधित करके चुनाव का आगज करेंगे। इसके भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी तैयारी कर रखी है।


Defense Minister Rajnath Singh | मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम में करेंगे दर्शन

रक्षामंत्री सिंह बुधवार सुबह दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचें। यहां से वे सीतामढ़ी के पुनौराधाम के लिए रवाना हो गए। मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम में दर्शन करने के बाद सीतामढ़ी में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद करेंगे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सीतामढ़ी से सीवान के लिए रवाना होंगे। सीवान में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें चार लोकसभा सीटों-सीवान, छपरा, गोपालगंज और महाराजगंज के पार्टी नेता शामिल होंगे।


Defense Minister Rajnath Singh | शाम पांच बजे दरभंगा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे

वो दोपहर बाद सीवान से वापस दरभंगा लौटेंगे। यहां घनश्यामपुर में राजकीय जनता उच्च विद्यालय, शिवनगर घाट मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे वे दरभंगा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दरभंगा के भाजपा सांसद गोपालजी ठाकुर ने बताया कि राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है। स्थानीय भाजपा नेताओं ने रक्षामंत्री की सभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों से आने की अपील की है। इसके लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।


Defense Minister Rajnath Singh | आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अगले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर आएंगे

जानकारी के अनुसार,आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अगले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी की 2 मार्च को बेगूसराय और औरंगाबाद में जनसभा प्रस्तावित है। शाह पटना के पालीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके दौरे की तारीख पहले 5 मार्च तय की गई थी, मगर अब इसमें परिवर्तन होने के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें:  अब रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी अफरा-तफरी? दरभंगा समेत बिहार के 7 बड़े स्टेशनों पर ' आसमान ' से होगी निगरानी, रेलवे का बड़ा प्लान

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice