Darbhanga News| Biraul News| बिरौल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता अरविंद कुमार अमर का निधन…बड़ी क्षति। जहां, बिरौल स्थानीय बार एसोसिएशन के अधिवक्ता 50 वर्षीय अरविंद कुमार अमर का अकस्मात निधन हो गया है। इस खबर से अधिवक्तागण स्तब्ध में हैं। शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जहां शाम 5 बजे पार्थिव शरीर वकालतखाना आते ही वकालतखाना गमगीन माहौल में तब्दील हो गया।
Darbhanga News| Biraul News| संघ अध्यक्ष बच्चे लाल झा, सचिव राज कपूर पांडेय समेत समवेत पुष्प…श्रद्धाजंलि
संघ के अध्यक्ष बच्चे लाल झा, सचिव राज कपूर पांडेय,अधिवक्ता श्रवण कुमार चौधरी, संतोष कुमार सिंह ,उत्तम चौपाल,मोहम्मद रफीक,अवधेश कुमार कर्ण, बिरेंद्र यादव, रंजन कुमार चौधरी ,दिलीप कुमार यादव सहित दर्जन अधिवक्ताओं नू पार्थिव शरीर पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
Darbhanga News| Biraul News| 18 जून को शोक सभा, अधिवक्तागण रहेंगे न्यायायिक कार्य से अलग
जानकारी के अनुसार,अधिवक्ता वर्ष 2015 में बार एसोसिएशन में नामांकन किया। और, 9 वर्ष से न्यायायिक कार्य किया। अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र को छोड़कर गए हैं। वहीं संघ के अध्यक्ष बच्चे लाल झा, सचिव राजकपुर पांडेय ने बताया कि 18 जून को शोक सभा का आयोजन करते हुए सभी अधिवक्तागण न्यायायिक कार्य से अलग रहेंगे।